logo-image

अल्पसंख्यक मंत्रालय ने जारी किया 'हज एप्लिकेशन फॉर्म', 15 नवंबर से 7 दिसंबर तक होंगे उपलब्ध

केंद्रीय अल्पसंख्यक मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने रविवार को हज एप्लिकेशन फॉर्म जारी करने की तारीखों का ऐलान किया। केंद्रीय अल्पसंख्यक मंत्रालय ने नोटिफिकेशन जारी कर बताया कि हज एप्लिकेशन फॉर्म 15 नवंबर से 7 दिसंबर तक उपलब्ध होंगे।

Updated on: 12 Nov 2017, 03:19 PM

नई दिल्ली:

केंद्रीय अल्पसंख्यक मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने रविवार को हज एप्लिकेशन फॉर्म जारी करने की तारीखों का ऐलान किया। केंद्रीय अल्पसंख्यक मंत्रालय ने नोटिफिकेशन जारी कर बताया कि हज एप्लिकेशन फॉर्म 15 नवंबर से 7 दिसंबर तक उपलब्ध होंगे।

एप्लिकेशन फॉर्म को आज ही हज कमेटी ऑफ इंडिया की वेबसाइट पर भी अपलोड कर दिया जाएगा।

गौरतलब है कि इस बार हज यात्रा के दौरान महिलाओं को विशेष छूट देने पर विचार किया जा रहा है। इसके अनुसार अब 45 साल और उससे अधिक उम्र की महिलाएं बिना किसी पुरुष साथी के हज पर जा सकेंगी।

यह भी पढ़ें: नोएडा: पिता की अर्थी उठाकर बेटियों ने किया डांस, जानिए क्या थी वजह

अल्पसंख्यक मंत्रालय नई हज पॉलिसी ड्राफ्ट कर रहा है जिसमें चार महिलाओं के समूह को यह सुविधा देने पर विचार किया जा रहा है।

आपको बता दें कि वर्तमान नीति के अनुसार 45 साल से कम उम्र की महिलाएं बिना पुरुष साथी के हज पर नहीं जा सकती हैं। वहीं नई नीति में पुरुष साथी का कोटा भी 200 से बढ़ाकर 500 किए जाने का प्रस्ताव पारित किया जा सकता है।

मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों ने बताया कि यह मुस्लिम महिलाओं को सशक्त बनाने की ओर बढ़ाया गया कदम है। कई इस्लामिक देशों में जहां महिलाओं के लिए इस तरह की पाबंदी नहीं है फिर क्यों भारतीय महिलाओं के लिए इस तरह की पाबंदियां रहें?

और पढ़ें: जावड़ेकर का राहुल पर पलटवार, कहा-'विकास पागल नहीं हुआ है, कांग्रेस पगला गई है'