बीजेपी की जीत में ईवीएम का हाथ- संजय निरुपम
मुंबई कांग्रेस के प्रमुख संजय निरूपम ने आज दावा किया कि गुजरात में भाजपा की जीत राज्य के लोगों के कारण नहीं बल्कि ईवीएम के कारण हुई है।
नई दिल्ली:
मुंबई कांग्रेस के प्रमुख संजय निरूपम ने आज दावा किया कि गुजरात में भाजपा की जीत राज्य के लोगों के कारण नहीं बल्कि ईवीएम के कारण हुई है। उन्होंने यह भी कहा कि इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन भारतीय लोकतंत्र के लिए ‘एक बड़ा खतरा’ है।
निरूपम ने ट्वीट कर कहा, ‘मैं इस ट्वीट पर कायम हूं। यही नतीजा हो सकता था बशर्ते ईवीएम से छेड़छाड़ नहीं की गयी हो।’
निरूपम ने कहा, ‘जब पूरा गुजरात बीजेपी के खिलाफ है तथा प्रधानमंत्री की चुनावी रैली में खाली कुर्सियों देखी गयीं तो बीजेपी के लिए यह जीत गुजरात के लोगों के कारण नहीं, ईवीएम के कारण है।’
यह भी पढ़ें: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्योति ने कहा, EVM के साथ छेड़छाड़ संभव नहीं, लगाए जा रहे आरोप गलत
पूर्व सांसद ने ट्वीट कर कहा, ‘हमें शुरू से ही इस बात का संदेह था। सभी लोग सावधान हो जाइये, यह भारतीय लोकतंत्र के लिए खतरा है।’
उन्होंने 24 अक्तूबर के उस ट्वीट की भी याद दिलायी जिसमें उन्होंने कहा था कि कांग्रेस को 125-140 सीटें मिलेगी जबकि भाजपा केवल 40-47 सीटों पर सिमट जाएगी।
रूझानों में बीजेपी अपनी बढ़त बनाये हुए है। 2012 में हुए पिछले विधानसभा चुनाव में भाजपा को 115 सीटें और कांग्रेस को 61 सीटें मिली थीं।
और पढ़ें: वोटों की गिनती से पहले ही बीजेपी ने मान ली जीत, लगाए गए पोस्टर
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Budh Grah Margi 2024: सावधान!! आज शाम ग्रहों के राजकुमार बदल रहे हैं अपनी चाल, इन राशियों के लिए हैं खतरनाक
-
Maa Lakshmi Puja For Promotion: अटक गया है प्रमोशन? आज से ऐसे शुरू करें मां लक्ष्मी की पूजा
-
Guru Gochar 2024: 1 मई के बाद इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, पैसों से बृहस्पति देव भर देंगे इनकी झोली
-
Dharma According To Ramayana: रामायण के अनुसार धर्म क्या है? जानें इसकी खासियत