मोदी सरकार को सच बोलने वालों की बातें सुननी चाहिए : चिदंबरम
पूर्व वित्त मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम ने एक बार फिर मोदी सरकार पर हमला बोला है।
नई दिल्ली:
पूर्व वित्त मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम ने एक बार फिर मोदी सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने बुधवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार को सत्ता से सच बोलने वाले लोगों की बातें सुननी चाहिए।
चिदंबरम ने अरविंद पनगढ़िय़ा, रघुराम राजन और अरविंद सुब्रमण्यम जैसे अर्थशास्त्रियों द्वारा किए अवलोकनों का संदर्भ देते हुए यह बात कही।
चिदंबरम ने ट्वीट कर कहा, 'सरकार को सच कहने वाले लोगों की बात सुननी चाहिए। आज तीन प्रसिद्ध अर्थशास्त्रियों ने यह किया।'
उन्होंने कहा, 'सबसे पहले डॉ. अरविंद पनगढ़िया ने सरकार की व्यापार नीति की अज्ञानता और आयात संबंधी विकल्प पर हड़बड़ाहट के बारे में स्पष्ट रूप से लिखा।'
चिदंबरम ने कहा, 'दूसरा, डॉ. रघुराम राजन ने ज्ञान प्रधान समाज बनाने के लिए 'विरोध को सहन करने की जरूरत' के बारे बात की है और तीसरा डॉ. अरविंद सुब्रमण्यम, जिन्होंने अपने अनुभव के आधार पर कहा कि मुख्य आर्थिक सलाहकार को हमेशा क्यों ईमानदार और नि:स्वार्थ सलाह देनी चाहिए। उन्हें इस बात का दुख है कि नोटबंदी पर उनकी सलाह नहीं ली गई।'
चिदंबरम ने 'द टाइम्स ऑफ इंडिया' में छपे अरविंद पनगढ़िया के एक लेख का संदर्भ दिया, जिसमें उन्होंने कहा कि आयात प्रतिस्थापन अर्थव्यवस्था को अर्श से फर्श पर ले आएगा।
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
-
Pushpa 2 Pre Box Office: रिलीज से पहले ही 'पुष्पा 2' बना रही है हिस्ट्री, किया 1000 करोड़ का बिजनेस
-
Babita Kapoor Birthday: करीना के बेटों ने अपनी नानी को दिया बर्थडे सरप्राइज, देखकर आप भी कहेंगे 'क्यूट'
-
Arti Singh Bridal Shower: शादी से पहले बोल्ड हुईं Bigg Boss फेम आरती सिंह, ब्राइडल शॉवर में ढाया कहर, देखें तस्वीरें
धर्म-कर्म
-
Hanuman Jayanti 2024: हनुमान जयंती पर गलती से भी न करें ये काम, बजरंगबली हो जाएंगे नाराज
-
Vastu Tips For Office Desk: ऑफिस डेस्क पर शीशा रखना शुभ या अशुभ, जानें यहां
-
Aaj Ka Panchang 20 April 2024: क्या है 20 अप्रैल 2024 का पंचांग, जानें शुभ-अशुभ मुहूर्त और राहु काल का समय
-
Akshaya Tritiya 2024: 10 मई को चरम पर होंगे सोने-चांदी के रेट, ये है बड़ी वजह