logo-image

Google Doodle on Teachers day: भारतीय शिक्षकों को दी शुभकामनाएं

Doodle में एक ग्लोब बनाया गया है, जिसके आंखों पर चश्मा लगा हुआ है। साथ ही आसपास विभिन्न विषयों के चिन्ह दिए गए हैं, जैसे- खेल, संगीत, केमेस्ट्री, भूगोल, बायोलॉजी, आर्ट एड क्राफट आदि।

Updated on: 05 Sep 2018, 10:33 AM

नई दिल्ली:

Teachers day 2018: Google ने 5 सितंबर शिक्षक दिवस के मौके पर देशभर के शिक्षकों को Doodle के बनाकर शुभकामनाएं दी। Doodle काफी आकर्षक है। जिसमें Google की रचनात्मकता देखी जा सकती है। Doodle में एक ग्लोब बनाया गया है, जिसके आंखों पर चश्मा लगा हुआ है। साथ ही आसपास विभिन्न विषयों के चिन्ह दिए गए हैं, जैसे- खेल, संगीत, केमेस्ट्री, भूगोल, बायोलॉजी, आर्ट एड क्राफट आदि।  

और पढ़ें- Teachers Day 2018: अपने टीचर के दिन को बनाये खास, 299 रुपये से कम प्राइस में ये स्पेशल गिफ्ट्स करें ऑर्डर

भारत में डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्मदिवस के मौके पर शिक्षक दिवस हर साल 5 सितंबर को मनाया जाता है। वहीं यूनेस्को ने 5 अक्टूबर को विश्व शिक्षक दिवस घोषित किया है। डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन भारत के राष्ट्रपति थे। साथ ही वह बेहतरीन शिक्षक, दर्शनशास्त्री, स्कॉलर, राजनीतिज्ञ भी थे। जिन्होंने भारत में शिक्षण के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किया। यह उनकी शिक्षण नीतियां ही थी, जिन्होंने भारतीय युवाओं के भविष्य को सुधारने में अहम योगदान दिया।

भारत में शिक्षक दिवस सन् 1962 से मनाया जा रहा है। इस दिन स्कूल-कॉलेजों के छात्र अपने जीवन में शिक्षकों के अहम योगदान और उनका भविष्य बनाने के लिए सम्मानपूर्वक शुक्रिया कहते हैं। यह शिक्षक ही होता है जो छात्रों के जीवन में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करता है। जो उन्हें एक बेहतर इंसान बनाता है। छात्र के जीवन में ज्ञान की ज्योति जलाने की जिम्मेदारी शिक्षक की ही होती है। वह छात्र को बेहतर नागरिक बनाता हैं, जो भविष्य के नीति निर्माता बनते हैं।

और पढ़ें- Teachers day 2018: जानें 5 सितंबर को क्यों मनाते हैं शिक्षक दिवस?

Google अपने Doodle से यही संदेश दे रहा है कि शिक्षक न केवल हमें किताबी विषय पढ़ाये बल्कि हमें संगीत, कला, खेल-कूद के विषयों में भी निपुण बनाये। अच्छा शिक्षक वही है जो यह बात समझता हो कि किताबी ज्ञान से परे भी एक खूबसूरत दुनिया है, जिसके लिए सभी छात्र एक समान है। तो आप भी मनाए शिक्षक दिवस और अपने जीवन में योगदान देने वाले सभी शिक्षकों को बोले धन्यवाद।