logo-image

टीचर्स डे पर गूगल का ये डूडल देखकर याद आएगी आपको अपनी क्लासरूम

देश के दूसरे राष्ट्रपति डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्मदिन पर हर साल शिक्षक दिवस मनाया जाता है। सर्वपल्ली राधाकृष्णन का आज 129वां जन्मदिन है।

Updated on: 05 Sep 2017, 06:59 AM

नई दिल्ली:

पूरा देश आज टीचर्स डे मना रहा है। भारत में हजारों सालों से गुरु-शिष्य के रिश्तों का एक अलग महत्व रहा है और इस कारण पांच सिंतबर का महत्व और बढ़ जाता है।

देश के दूसरे राष्ट्रपति डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्मदिन पर हर साल शिक्षक दिवस मनाया जाता है। सर्वपल्ली राधाकृष्णन का आज 129वां जन्मदिन है।

गूगूल ने भी इस खास दिन को एक डूडल बनाकर सेलिब्रेट किया है। गूगल का ये खास डूडल देखकर आपको अपने क्लास की याद आएगी।

डूडल में एक हाथ में स्टिक और एक हाथ में किताब लिए टीचर बच्चों को पढ़ाते दिखाई दे रहे हैं। बोर्ड पर कभी फिजिक्स, कभी गणित, कभी केमेस्ट्री, कभी म्यूजिक तो कभी किसी और विषय से जुड़े सांकेतिक चिन्ह नजर आ रहे हैं।

यह भी पढ़ें: सर्वपल्ली राधाकृष्णन: जानिए भारत में हर साल 5 सितंबर को क्यों मनाते हैं शिक्षक दिवस?

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने भी सोमवार को डॉक्टर राधाकृष्णन को श्रद्धांजलि अर्पित की और देश के शिक्षकों का सम्मान किया।

यह भी पढ़ें: टीचर्स डे: अमिताभ बच्चन से लेकर ग्लैमर गर्ल सुष्मिता सेन तक, ये हैं बॉलीवुड के टॉप टीचर्स