कैंसर के इलाज के लिए अमेरिका रवाना हुए गोवा के सीएम मनोहर पर्रिकर, वहीं से चलाएंगे सरकार
पर्रिकर के करीबी सूत्रों ने कहा, 'मुख्यमंत्री रात 1.30 बजे की उड़ान से अमेरिका के लिए रवाना हो गए। उनके एक सप्ताह में वापस आने की उम्मीद है।'
पणजी:
गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर अग्नाशय कैंसर के इलाज के लिए बुधवार देर रात मुंबई से अमेरिका के लिए रवाना हो गए। पर्रिकर के करीबी सूत्रों ने कहा, 'मुख्यमंत्री रात 1.30 बजे की उड़ान से अमेरिका के लिए रवाना हो गए। उनके एक सप्ताह में वापस आने की उम्मीद है।'
राज्य में कांग्रेस ने बीजेपी की अगुवाई वाली गठबंधन सरकार के मंत्रियों के गंभीर बीमारियों से जूझने के कारण राज्य सरकार को बर्खास्त करने के लिए गोवा की राज्यपाल मृदुला सिन्हा से अपील की है।
पर्रिकर सहित 12 कैबिनेट मंत्रियों में से चार गंभीर बीमारियों से पीड़ित हैं, जिसके चलते वे पूरी क्षमता के साथ अपने आधिकारिक कर्तव्यों का निर्वहन नहीं कर पा रहे हैं।
पार्रिकर की अनुपस्थिति में बुधवार को 'वैकल्पिक व्यवस्था' को लेकर भारतीय जनता पार्टी के साथ-साथ गठबंधन के सहयोगियों में भी रैंक के आधार पर भ्रम की स्थिति है।
हालांकि, केंद्रीय आयुष राज्य मंत्री और उत्तरी गोवा से सांसद श्रीपद नाइक ने बुधवार को संवाददाताओं से कहा कि वह वैकल्पिक व्यवस्था तैयार करने को लेकर राज्य की कोर समिति के सदस्यों के साथ पार्टी के प्रमुख अमित शाह से मुलाकात करेंगे।
बाद में मुख्यमंत्री कार्यालय को एक बयान जारी करने के लिए मजबूर होना पड़ा कि पार्रिकर खुद अमेरिका से गठबंधन सरकार के कामकाज की देखरेख करेंगे।
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Good Friday 2024: क्यों मनाया जाता है गुड फ्राइडे, जानें प्रभु यीशु के बलिदान की कहानी
-
Sheetala Ashtami 2024: कब है 2024 में शीतला अष्टमी? जानें पूजा कि विधि, शुभ मुहूर्त और महत्व
-
Chaitra Navaratri 2024: भारत ही नहीं, दुनिया के इन देशों में भी है माता के शक्तिपीठ
-
Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य के अनुसार देश का शासक कैसा होना चाहिए, जानें