logo-image

Ganesh Chaturthi 2017: गणपति बप्पा मोरया...के साथ बप्पा को दी गई विदाई

वहीं दूसरी तरफ बॉलीवुड सेलिब्रिटीज से लेकर नेता तक भी गणपति बप्पा की भक्ति करने में पीछे नहीं हैं।

Updated on: 05 Sep 2017, 02:36 PM

मुंबई:

आज अनंत चतुर्दशी है और इसी दिन गणपति बप्पा की प्रतिमा का विसर्जन किया जाता है। इस खास मौके पर पूरे देश में उत्सव का माहौल होता है, लेकिन मुंबई में ज्यादा धूमधाम से मनाया जाता है।

मुंबई में गणपति विसर्जन के मौके पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए। गणपति विसर्जन के दौरान राज्य में 3600 पुलिसकर्मी स्पेशल ड्यूटी पर तैनात रहे।

महाराष्ट्र में लालबागचा राजा की प्रतिमा का भी विसर्जन किया गया। इस दौरान लोगों की भारी भीड़ जुटी थी। सभी घरों से निकलकर लाल बाग के राजा के दर्शन के लिए बेताब दिखे।

ये भी पढ़ें: सुशांत सिंह राजपूत... सारा अली खान.. ये रहा 'केदारनाथ' का #FirstLook

पुणे में गणपति विसर्जन के दौरान भक्तों की भारी भीड़ जुटी। सभी ने ढोल-नगाड़ों के साथ गणपति बप्पा को विदाई दी।

मुंबई में गणेश की प्रतिमा का विसर्जन करने के लिए आर्टिफिशियल तालाब बनाया गया।

वहीं दूसरी तरफ बॉलीवुड सेलिब्रिटीज से लेकर नेता तक भी गणपति बप्पा की भक्ति करने में पीछे नहीं हैं।

सीएम देवेंद्र फणनवीस लालबागचा राजा के दर्शन करने मंदिर पहुंचे। वह अपनी फैमिली के साथ थे। 

इसके बाद सीएम ने अपने आवास पर गणपति बप्पा की प्रतिमा का विसर्जन किया। इसके लिए उन्होंने आर्टिफिशियल तालाब बनवाया था।

यूनियन मिनिस्टर स्मृति ईरानी भी लालबागचा राजा के दर्शन करने मुंबई पहुंचीं।

अमिताभ बच्चन ने ट्विटर अकाउंट पर अपने सभी फैंस को गणपति विसर्जन की शुभकामनाएं दी।

ऐश्वर्या राय बच्चन ने भी लालबागचा राजा के दर्शन किए। वह लाल रंग की साड़ी में बेहद खूबसूरत लग रही थीं। हालांकि इस बार उनके साथ बेटी आराध्या नहीं थी।

ये भी पढ़ें: 'बिग बॉस 11' का नया प्रोमो, पड़ोसियों ने सलमान से पूछा- चक्कर क्या है?

ये भी पढ़ें: BRICS सम्मेलन: भारत-चीन के बीच फिर नहीं होगा कोई सैन्य गतिरोध