उत्तराखंड के पूर्व सीएम एनडी तिवारी की हालत बिगड़ी, ICU में भर्ती
उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री के पूर्व मुख्यमंत्री एनडी तिवारी (नारायण दत्त तिवारी) की हालत फिर बिगड़ने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
नई दिल्ली:
उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एनडी तिवारी (नारायण दत्त तिवारी) की हालत फिर बिगड़ने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
92 साल के एनडी तिवारी को किडनी में संक्रमण और लो ब्लड प्रेशर की समस्या के बाद साकेत स्थित मैक्स अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया है।
उनकी पत्नी उज्ज्वला तिवारी और बेटा रोहित शेखर भी उनके साथ अस्पताल में मौजूद हैं। खबरों की मानें तो उनकी स्थिति काफी गंभीर बनी हुई है।
Delhi: Former UP and Uttarakhand CM ND Tiwari has been shifted to the ICU of Max Hospital in Saket following an infection in his kidneys and low blood pressure. pic.twitter.com/KEyRsgx1v8
— ANI (@ANI) July 7, 2018
गौैरतलब है कि पिछले साल सितंबर में एनडी तिवारी को ब्रेन स्ट्रोक हुआ था जिसके कारण उनका आधा शरीर लकवा ग्रस्त हो गया था। उसी वक्त से उनकी हालत नाजुक बनी हुई है।
उस वक्त डॉक्टरों ने उन्हें निमोनिया होने की बात भी कही थी।
एनडी तिवारी एकमात्र ऐसे नेता है जो दो-दो राज्यों के सीएम रह चुके हैं। वो तीन बार यूपी और एक बार उत्तराखंड के मुख्यमंत्री बने थे। इसके साथ ही वह आंध्र प्रदेश के राज्यपाल भी रह चुके हैं।
तिवारी काफी समय से कांग्रेस से जुड़े हुए थे लेकिन बाद में उन्होंने अपनी अलग पार्टी बनाई लेकिन उसकी असफलता के बाद वो वापस कांग्रेस में शामिल हो गए।
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Kastbhanjan Hanuman Mandir: हनुमान जी से डरकर से यहां शनिदेव ने धारण किया था स्त्री रूप, जानें इस मंदिर की पौराणिक कथा
-
Hanuman Jayanti Upay: नही हो रही धन में वृद्धि और करियर में चाहिए तरक्की, तो आज जरूर करें ये उपाय
-
Power of Sanatan Dharma: सनातन धर्म की शक्ति क्या है? जानें इसका इतिहास और महत्व
-
Hanuman Jayanti 2024 Wishes: आज हनुमान जयंती की पूजा के ये हैं 3 शुभ मुहूर्त, इन शुभ संदेशों के साथ करें सबको विश