logo-image

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी एम्स में भर्ती, डॉक्टर ने बताया रुटीन चेकअप

बीजेपी के संस्थापकों में शामिल वाजपेयी 3 बार देश के प्रधानमंत्री रहे हैं। उन्हें देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से सम्मानित किया जा चुका है।

Updated on: 11 Jun 2018, 02:50 PM

नई दिल्ली:

देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को दिल्ली के एम्स हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया है। बताया जा रहा है कि रुटीन चेकअप के लिए उन्हें अस्पताल ले जाया गया है।

डॉक्टरों ने उन्हें एम्स में भर्ती होने की सलाह दी थी। जिसके बाद उन्हें यहां लाया गया है। वाजपेयी काफी दिनों से बीमार चल रहे हैं। वह AIIMS के निदेशक डॉक्टर रणदीप गुलेरिया की देखरेख में हैं।

बीजेपी के संस्थापकों में शामिल वाजपेयी 3 बार देश के प्रधानमंत्री रहे हैं। उन्हें देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से सम्मानित किया जा चुका है।

लोकसभा चुनाव 2004 में मिली पार्टी की हार के बाद इन्होंने राजनीति से सन्यास ले लिया। 93 वर्षीय अटल बिहारी वाजपेयी 2009 से व्हीलचेयर पर हैं।

आपको बता दें कि वाजपेयी 1991, 1996, 1998, 1999 और 2004 में लखनऊ से लोकसभा सासंद बने थे। वह बतौर प्रधानमंत्री अपना कार्यकाल पूरा करने वाले पहले और अभी तक एकमात्र गैर-कांग्रेसी नेता हैं।

वाजपेयी  का जन्म 25 दिसम्बर, 1924 को हुआ था। भारत छोड़ो आंदोलन के जरिए 1942 में इन्होंने राजनीति में कदम रखा था।

अटल बिहारी वाजपेयी एक राजनेता होने के साथ साथ शानदार कवि भी हैं। इनकी कविताएं लोगों के जुबान पर होता है।

इनके कार्यकाल में भारत ने पोखरण में परमाणु परीक्षण किया था जिसके बाद भारत भी परमाणु हथियार बाले दोशों में शामिल हो गया था।

इस परीक्षण के बाद अमेरिका ने भारत पर कई तरह के प्रतिबंध लगा दिए थे।

सभी राज्यों की खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें