logo-image

पूर्व लोकसभा स्पीकर सोमनाथ चटर्जी का निधन, पीएम मोदी ने जताया दुख, बताया वंचितों की आवाज

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी न कहा, 'सभी सांसद पार्टी लाइन से हटकर उनकी प्रशंसा करते थे। मेरी संवेदनाएं उनके परिजनों के साथ हैं।'

Updated on: 13 Aug 2018, 11:17 AM

नई दिल्ली:

पूर्व लोकसभा स्पीकर सोमनाथ चटर्जी का निधन हो गया है। दिल का दौरा पड़ने के कारण कुछ समय से कोलकाता के एक हॉस्पिटल भर्ती थे। इनके निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कांग्रेस के अध्यक्ष राहुल गांधी ने गहरा शोक जताया है। ट्विटर के जरिए अपने शोक संदेश में पीएम मोदी ने कहा कि सोमनाथ चटर्जी हमारे संसदीय लोकतंत्र को और अधिक मजबूत किया। वह गरीबों और वंचित लोगों की एक मजबूत आवाज थे। मेरी संवेदनाएं उनके परिवार और समर्थकों के साथ हैं।

पीएम ने कहा, 'उन्होंने हमारे संसदीय लोकतंत्र को और मजबूत किया। वह गरीबों और वंचित लोगों की एक मजबूत आवाज थे। मेरी संवेदनाएं उनके परिवार और समर्थकों के साथ हैं।'

वहीं कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी न कहा, 'सभी सांसद पार्टी लाइन से हटकर उनकी प्रशंसा करते थे। मेरी संवेदनाएं उनके परिजनों के साथ हैं।'

दो दिनों से उन्हें वेटिंलेटर पर रखा गया था। पिछले महीने पूर्व लोकसभा अध्यक्ष को ब्रेन हैमरेज हुआ था जिसके बाद से वह असप्ताल में भर्ती थे। वह किडनी की भी बिमारी से जूझ रहे थे। उनका डायलिसिस चल रहा था।

और पढ़ेंः लोक सभा स्पीकर रहते पार्टी से निकाले गए थे सोमनाथ चटर्जी, जानिए उनके बारे में

पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सोमनाथ चटर्जी मशहूर वकील निर्मल चंद्र चटर्जी के बेटे थे। निर्मल चंद्र अखिल भारतीय हिंदू महासभा के अध्यक्ष भी रह चुके थे। सोमनाथ चटर्जी ने अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत सीपीएम के साथ साल 1968 से की। वह 2008 तक इस पार्टी से जुड़े रहे।

इसे भी पढ़ेंः जब ममता बनर्जी ने सोमनाथ चटर्जी को जादवपुर सीट पर दी थी करारी शिकस्त

साल 1971 में वह पहली बार वह सांसद बने थे। चटर्जी 10 बार लोकसभा पहुंचे। वह 2004 से 2009 तक लोकसभा के स्पीकर भी रहे थे। साल 2009 में इन्होंने राजनीति से संन्यास ले लिया था।

और पढ़ेंः जब उसूलों पर चलने वाले सोमनाथ चटर्जी को CPM ने दिखाया था पार्टी से बाहर का रास्ता

सोमनाथ चटर्जी की पत्नी रेणु चटर्जी का कुछ दिन पहले ही निधन हुआ है। उनके परिवार में एक बेटा और दो बेटी हैं।