चारा घोटाला केसः CBI की स्पेशल कोर्ट में पेश हुए लालू यादव
राष्ट्रीय जनता दल के प्रमुख लालू प्रसाद यादव चारा घोटाला मामले में शुक्रवार सुबह रांची में सीबीआई के स्पेशल कोर्ट के सामने पेश हुए।
highlights
- चारा घोटाला केस में CBI की स्पेशल कोर्ट में पेश हुए लालू
- रांची की विशेष अदालत में पेश हुए आरजेडी प्रमुख लालू यादव
नई दिल्ली:
राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के प्रमुख लालू प्रसाद यादव चारा घोटाला मामले में शुक्रवार सुबह रांची में सीबीआई के स्पेशल कोर्ट के सामने पेश हुए। इससे पहले वे और जगन्नाथ मिश्रा इस मामले को लेकर नौ जून को कोर्ट में पेश हुए थे।
इससे पहले नौ जून को पेशी के दौरान कोर्ट पहुंचे लालू यादव ने कहा था, 'मेरा न्यायपालिका पर पूरा भरोसा है, जब भी मुझे बुलाया जाएगा मैं अदालत में पेश हो जाऊंगा।'
आरजेडी प्रमुख देवघर जिला कोषागार और डोरंडा रांची कोषागार से रुपयों की अवैध रूप से निकासी और धोखाधड़ी करने के दो मामलों में पेश हुए है। लालू को देवघर कोषागार से 95 लाख रुपये धोखाधड़ी से निकालने के मामले में समन जारी किया गया था।
इसे भी पढ़ेंः लालू पर सुशील मोदी ने साधा निशाना- राबड़ी और हेमा यादव को नौकर ने गिफ्ट की करोड़ों की प्रॉपर्टी
लालू को सुप्रीम कोर्ट ने समन उस समय जारी किया गया था जब रांची हाई कोर्ट ने कहा था कि अलग-अलग मामलों में पेश होने की जरूरत नहीं है। सुप्रीम कोर्ट ने रांची हाई कोर्ट के उस आदेश को खारिज कर दिया था।
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Hanuman Jayanti 2024: हनुमान जयंती पर गलती से भी न करें ये काम, बजरंगबली हो जाएंगे नाराज
-
Vastu Tips For Office Desk: ऑफिस डेस्क पर शीशा रखना शुभ या अशुभ, जानें यहां
-
Aaj Ka Panchang 20 April 2024: क्या है 20 अप्रैल 2024 का पंचांग, जानें शुभ-अशुभ मुहूर्त और राहु काल का समय
-
Akshaya Tritiya 2024: 10 मई को चरम पर होंगे सोने-चांदी के रेट, ये है बड़ी वजह