मेरे बेटे की हत्या की साजिश हो रही है : प्रकाश सिंह बादल
राज्य की कांग्रेस सरकार पर अतिवादी तत्वों को बढ़ावा देने का आरोप लगाते हुए पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने रविवार को कहा कि उनके व उनके बेटे सुखबीर बादल की हत्या की साजिश रची गई है।
नई दिल्ली:
राज्य की कांग्रेस सरकार पर अतिवादी तत्वों को बढ़ावा देने का आरोप लगाते हुए पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने रविवार को कहा कि उनके व उनके बेटे सुखबीर बादल की हत्या की साजिश रची गई है। चंडीगढ़ से करीब 230 किमी दूर फरीदकोट शहर में शिरोमणि अकाली दल (शिअद) की जबर विरोध रैली में बादल ने कहा, "मुझे पुलिस द्वारा मेरी व मेरे बेटे की हत्या की साजिश के बारे में सूचित किया गया है। लेकिन हम न तो दूसरे को भयभीत करते हैं और न ही हम इस तरह की रिपोर्ट या धमकी से भयभीत होने जा रहे हैं।"
बादल ने कहा, "मैं अपना व अपने बेटे सुखबीर (शिरोमणि अकाली दल प्रमुख) का राज्य में शांति व सामुदायिक सौहार्द्र के लिए बलिदान करने के लिए तैयार हैं।"
उन्होंने कहा, "खालसा पंथ का शांति, सामुदायिक सौहार्द्र व 'सरबत दा भला' के लिए बलिदान का इतिहास रहा है।"
यह रैली मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह की अगुवाई वाली कांग्रेस सरकार के साथ गतिरोध के बीच आयोजित की गई है। इससे पहले अमरिंदर सिंह ने शिरोमणि अकाली दल को रैली के लिए अनुमति देने से इनकार किया था। पंजाब व हरियाणा उच्च न्यायालय ने शनिवार को शिअद को रैली की अनुमति दी।
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Akshaya Tritiya 2024: 10 मई को चरम पर होंगे सोने-चांदी के रेट, ये है बड़ी वजह
-
Abrahamic Religion: दुनिया का सबसे नया धर्म अब्राहमी, जानें इसकी विशेषताएं और विवाद
-
Peeli Sarso Ke Totke: पीली सरसों के ये 5 टोटके आपको बनाएंगे मालामाल, आर्थिक तंगी होगी दूर
-
Maa Lakshmi Mantra: ये हैं मां लक्ष्मी के 5 चमत्कारी मंत्र, जपते ही सिद्ध हो जाते हैं सारे कार्य