logo-image

भारत लौटी उजमा ने पाकिस्तान को बताया 'मौत का कुआं', सुषमा को कहा थैंक्स

भारत आने के बाद उजमा ने एक प्रेस कांफ्रेंस कर अपना दर्द बताया कि किस तरह वो पाकिस्तान में फंस गई थी। उन्होंने बताया कि मेरे जैसे बहुत लड़कियां वहां फंसी हुई है।

Updated on: 25 May 2017, 07:18 PM

highlights

  • उजमा ने कहा मेरे जैसे कई लड़कियां पाकिस्तान में फंसी हुई है
  • प्रेस कांफ्रेंस में उजमा ने कहा, भरतीय नगारिक होना गर्व की बात

नई दिल्ली:

पाकिस्तान में जबरन शादी के बाद फंसी भारतीय महिला उजमा जान गुरुवार को वतन वापस लौट आईँ। भारत आने के बाद उजमा ने एक प्रेस कांफ्रेंस कर अपना दर्द बताया कि किस तरह वो पाकिस्तान में फंस गई थी। उन्होंने बताया कि मेरे जैसे बहुत लड़कियां वहां फंसी हुई हैं।

मीडिया को संबोधित करते हुए उजमा ने पाकिस्तान को मौत का कुआं बताया। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान जाना तो बहुत ही आसान है लेकिन लौटना बहुत मुश्किल।

मीडिया को संबोधित करते हुए उजमा ने कहा कि आज का दिन मेरे लिए बड़ा दिन है। उन्होंने कहा, 'पाकिस्तान के तालिबान इलाके से मैं सही सलामत लौट आया।'

इस दौरान उजमा ने कहा, 'मै भारत पहुंचते ही अपनी जमीं को चूमा, क्योंकि मुझे यहां आजादी महसूस होने लगी।' खुशी का इजहार करते हुए उन्होंने कहा कि मैं बता नहीं सकती हूं कि मैं कितनी खुश हूं।

पाकिस्तान में बंधक भारतीय महिला ने कहा कि भारत का नागरिक होना गर्व की बात है। उजमा के प्रेस कांफ्रेंस के दौरान के साथ विदेश मंत्री सुषमा स्वराज भी मौजूद हैं।

प्रेस कांफ्रेस के दौरान उजमा ने कहा कि वतन लौटने में भारतीय उच्चायोग ने बहुत मदद की। इस दौरान उन्होंने विदेश मंत्री सुषमा स्वराज को धन्यवाद दिया।

इसे भी पढ़ेंः वतन लौटी उजमा का सुषमा स्वराज ने किया स्वागत, पाकिस्तानी शख्स ने किया था 'जबरन निकाह'