मुस्लिम तुष्टीकरण का आरोप लगाने वालों को ममता ने लगाई फटकार
ममता ने कहा कि वह सभी समुदायों और धर्मो का सम्मान करती हैं और उनसे प्रेम करती हैं।
कोलकाता:
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शनिवार को अपने विरोधियों पर हमला करते हुए कहा कि जो उनपर मुस्लिम तुष्टीकरण का आरोप लगाते हैं वे न तो हिंदू के हितैषी हैं और न मुसलमानों के।
ममता बनर्जी ने इंदिरा गांधी सरणि (जिसे पहले रेड रोड कहा जाता था) पर ईद-उल-फितर समागम को संबोधित करते हुए कहा, 'कुछ लोग मेरे ऊपर मुस्लिम तुष्टीकरण का आरोप लगाते हैं। मैं उनसे पूछती हूं कि क्या हिंदुओं से प्रेम करने का मतलब मुस्लिम से नफरत करना है।'
ममता ने कहा कि वह सभी समुदायों और धर्मो का सम्मान करती हैं और उनसे प्रेम करती हैं। उन्होंने कहा कि उनका पक्का विश्वास है कि पंथ, भाषा और जाति का विभेद किए बगैर भारत सबका है।
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Good Friday 2024: क्यों मनाया जाता है गुड फ्राइडे, जानें प्रभु यीशु के बलिदान की कहानी
-
Sheetala Ashtami 2024: कब है 2024 में शीतला अष्टमी? जानें पूजा कि विधि, शुभ मुहूर्त और महत्व
-
Chaitra Navaratri 2024: भारत ही नहीं, दुनिया के इन देशों में भी है माता के शक्तिपीठ
-
Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य के अनुसार देश का शासक कैसा होना चाहिए, जानें