डेरा का अहम अधिकारी गिरफ्तार, हनीप्रीत के नेपाल भागने की आशंका
स्पेशल टास्क फोर्स (एसआईटी) ने रविवार को डेरा सच्चा सौदा के करीबी प्रदीप गोयल इंसा को राजस्थान के उदयपुर से गिरफ्तार कर लिया।
नई दिल्ली:
स्पेशल टास्क फोर्स (एसआईटी) ने रविवार को डेरा सच्चा सौदा के करीबी प्रदीप गोयल इंसा को राजस्थान के उदयपुर से गिरफ्तार कर लिया। गोयल डेरा प्रमुख गुरमीत सिंह और हनीप्रीत का करीबी भी है। सूत्रों के अनुसार गोयल ने हनीप्रीत के नेपाल भाग जाने का खुलासा किया है।
प्रदीप गोयल इंसा पर 25 अगस्त को गुरमीत सिंह पर आरोप तय होने के बाद पंचकूला में हिंसा फैलाने का आरोप हैं। जानकारी के अनुसार गोयल ने राम रहीम की सजा पर फैसले के दिन हिंसा फैलाने के लिए व्यक्ति को 25 हजार रुपये का लालच दिया था।
डेरा प्रमुख को सीबीआई की स्पेशल कोर्ट ने दो साध्वियों संग बलात्कार करने के आरोप में 20 साल की सजा सुनाई गई। पंचकूला पुलिस ने डेरा प्रमख की मुंह बोली बेटी हनीप्रीत इंसा के अलावा डेरा प्रवक्ता आदित्य इंसा के खिलाफ भी लुकआउट नोटिस जारी किया है।
इसे भी पढ़ें: 'साजिश के बावजूद सरदार सरोवर बांध बनाया, विश्व बैंक ने नहीं दिया साथ'
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Rang Panchami 2024: आज या कल कब है रंग पंचमी, पूजा का शुभ मुहूर्त और इसका महत्व जानिए
-
Good Friday 2024: क्यों मनाया जाता है गुड फ्राइडे, जानें ये 5 बड़ी बातें
-
Surya Grahan 2024: सूर्य ग्रहण 2024 किन राशि वालों के लिए होगा लकी
-
Bhavishya Puran Predictions: भविष्य पुराण के अनुसार साल 2024 की बड़ी भविष्यवाणियां