दिल्ली: 2017 में देश की राजधानी में 12 प्रतिशत बढ़ी अपराध की घटनाएं, पुलिस ने जारी किए आंकड़े
दिल्ली पुलिस के ताजा आंकडो़ं के मुताबिक देश की राजधानी दिल्ली में 2017 में 12 प्रतिशत अपराध की घटनाओं में इजाफा हुआ है।
नई दिल्ली:
दिल्ली पुलिस के ताजा आंकडो़ं के मुताबिक देश की राजधानी दिल्ली में 2017 में 12 प्रतिशत अपराध की घटनाओं में इजाफा हुआ है। पुलिस ने इन आंकड़ों के पीछे की वजह बाहर से आए लोगों, आर्थिक असामनता और कमजोर परिवार नियंत्रण को बताया है।
पुलिस के आंकड़ों के मुताबिक शहर में रेप, हत्या जैसी घटनाओं में गिरावट आई है, वहीं वाहन चोरी जैसी वारदातें और भी बढ़ी हैं।
दिल्ली पुलिस के अनुसार 2017 में 2,23,075 एफआईआर दर्ज की गईं हैं जबकि 2016 में 1,99,110 कुल केस दर्ज किए गए थे। इंडियन पेनल कोड के मुताबिक यह क्राइम के आंकड़े जनसंख्या के प्रति लाख के आंकड़े के हिसाब से 2017 में 1,263 रहे जबकि 2016 में यही आंकड़े प्रति लाख पर 1,137 रहे थे।
और पढ़ें: लाल किला पर हमले का संदिग्ध LeT आतंकी बिलाल 10 दिन की पुलिस रिमांड पर
दिल्ली पुलिस कमिश्नर अमूल्य पटनाइक ने कहा, 'सामाजिक-आर्थिक असमानताओं जैसी वजह अपराधों के पीछे की मुख्य वजहें हैं।'
उन्होंने कहा, 'आर्थिक और सामाजिक अंतर की वजह से आपराधिक घटनाएं बढ़ रही हैं। इसके नतीजे यह होते हैं कि गरीब तबके के युवा पैसे कमाने के लिेए शॉर्टकट अपनाते हैं और आपराधिक कृत्यों में शामिल हो जाते हैं।'
वहीं महिला सुरक्षा को लेकर दिल्ली पुलिस चीफ ने कहा कि स्ट्रीट क्राइम की बढ़ती घटनाओं पर ध्यान केंद्रित करने की जरुरत है।
और पढ़ें: क्लास में लेट पहुंचने पर 7 साल के मासूम की पिटाई, हॉस्पिटल में मौत
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Hanuman Jayanti 2024 Date: हनुमान जयंती पर बनेगा गजलक्ष्मी राजयोग, जानें किन राशियो की होगी आर्थिक उन्नति
-
भारत के इस मंदिर में नहीं मिलती पुरुषों को एंट्री, यहां होते हैं कई तांत्रिक अनुष्ठान
-
Mars Transit in Pisces: 23 अप्रैल 2024 को होगा मीन राशि में मंगल का गोचर, जानें देश और दुनिया पर इसका प्रभाव
-
Kamada Ekadashi 2024: कामदा एकादशी से पहले जरूर करें 10 बार स्नान, सफलता मिलने में नहीं लगेगा समय