logo-image

कोहरे की वजह से 15 ट्रेन हुई रद्द, 11 के समय में फेरबदल

कोहरे की वजह से लगभग 15 ट्रेन रद्द क दी गई है और 11 ट्रेन के समय में बडलाव कर दिया गया है जबकि 30 ट्रेन निर्धारित समय से देरी से चल रही हैं।

Updated on: 21 Dec 2017, 10:08 AM

नई दिल्ली:

सर्दी ने दस्तक दे दी है और इसी के साथ कोहरे की मार ट्रेनों पर पड़ने लगी है। उत्तर भारत के कई हिस्सों में कोहरे की वजह से लगभग 15 ट्रेन रद्द क दी गई है और 11 ट्रेन के समय में बदलाव कर दिया गया है जबकि 30 ट्रेन निर्धारित समय से देरी से चल रही हैं।

राष्ट्रीय राजधानी में गुरुवार सुबह कोहरा छाया हुआ है। यहां न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री अधिक 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 

कोहरे के दौरान विजिबिलिटी काफी कम हो जाती है जिस वजह से यात्रियों की सुरक्षा के लिहाज से ट्रेन की स्पीड काफी कम रहती है जिस वजह से उनके आवागमन में काफी देरी हो जाती है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अधिकारी ने बताया, 'सुबह घना कोहरा होने की वजह से दृश्यता घटकर 400 हो गई। आज दिन में आंशिक बदली छाई रहेगी।'

सुबह 8.30 बजे वायुमंडल में आद्र्रता 95 फीसदी रही। अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।

दिल्ली में बुधवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 9.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री नीचे 21.4 डिग्री सेल्सियस रहा।

और पढ़ें: कोहरे से निपटने के लिए रेलवे ने कसी कमर, इस नई योजना से यात्रियों को भी होगा फायदा