logo-image

दिल्ली एनसीआर में पड़ी बारिश की फुहार, गर्मी से लोगों को मिली राहत

देश की राजधानी दिल्ली में शुक्रवार हुई हल्की बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली है।

Updated on: 13 Jul 2018, 03:03 PM

नई दिल्ली:

देश की राजधानी दिल्ली में शुक्रवार हुई हल्की बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली है।

दिल्ली और इससे जुटे आसपास के इलाकों में 0.4 मिलीमीटर और रिज में 8.6 मिमी बारिश दर्ज हुई है।

दिल्ली में आज सुबह से ही को आंशिक बदली छाई हुई थी।

भारतीय मौसम विभाग के अनुसार सुबह 8.30 बजे आद्र्रता का स्तर 74 प्रतिशत दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

वहीं, गुरुवार को अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 37.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 28.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

इसे भी पढ़ें: अगर 2019 में नहीं जीते पीएम मोदी तो विकास की रफ्तार को लगेगा झटका!