logo-image

शीतलहर की चपेट में दिल्ली-NCR, कोहरे ने रोकी ट्रेनों की रफ्तार

मौसम विभाग का कहना है कि अभी शीतलहर का प्रकोप जारी रहेगा। कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी की वजह से तापमान में अधिक गिरावट दर्ज हो सकती है।

Updated on: 15 Dec 2017, 10:42 AM

नई दिल्ली:

दिल्ली-एनसीआर में ठंड का प्रकोप शुरू हो गया है। शुक्रवार की सुबह कोहरा छाया रहा और शीतलहर ने गलन बढ़ा दी है। वहीं ट्रेनों की रफ्तार भी थम गई है।

कोहरे की वजह से दिल्ली में 25 ट्रेनें देरी से चल रही हैं। वहीं 12 ट्रेनों को कैंसिल कर दिया गया है और 2 का समय बदला गया है।

मौसम विभाग का कहना है कि अभी शीतलहर का प्रकोप जारी रहेगा। शुक्रवार को दृश्यता 600 मीटर दर्ज की गई। गुरुवार को यह 700 मीटर थी। आज अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। सुबह 8.30 बजे आद्रता 94 फीसदी दर्ज की गई।

ये भी पढ़ें: हिमाचल में कांग्रेस का सफाया, गुजरात में फिर BJP सरकार: एग्जिट पोल

वहीं, गुरुवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 11.2 डिग्री सेल्सियस जबकि अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री नीचे 19.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

शीतलहर के कारण लोगों का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो रहा है। दिल्ली में गुरुवार की रात लोगों ने अलाव जलाकर ठंड से बचाव किया। वहीं सड़कों पर सन्नाटा छाया रहा।

(IANS इनपुट के साथ)

ये भी पढ़ें: सर्दियों में घर में यूं बनाए रखें गर्माहट, अपनाएं ये TIPS