तूफान ओखी: केरल के मछुआरा समुदाय का बचाव अभियान शुरू
हालिया रिपोर्ट के मुताबिक, चक्रवाती तूफान ओखी ने अब तक 10 लोगों की जान ले ली है और अभी तक 475 मछुआरे बचाए गए हैं।
तिरुवनंतपुरम:
तिरुवनंतपुरम में मछुआरा समुदाय ने रविवार को खुद की पहल से बचाव अभियान शुरू करने का फैसला किया। इसके साथ ही 115 लापता मछुआरों का पता लगाने के लिए 55 नौकाओं ने समुद्र का रुख किया है।
हालिया रिपोर्ट के मुताबिक, चक्रवाती तूफान ओखी ने अब तक 10 लोगों की जान ले ली है और अभी तक 475 मछुआरे बचाए गए हैं।
विज्हिंजम तट के पास बुरी अवस्था में एक शव के बरामद होने के बाद बचावदलों ने बचाव अभियान को तेज करने का फैसला किया है।
पून्थुरा से 40 और विज्हिंजम से 15 नौकाएं भोजन और पानी के साथ रवाना हो गई हैं।
राज्य के पर्यटन मंत्री के सुरेंद्रम और मत्स्यपालन मंत्री जे मर्सीकुट्टी अम्मा 30 नवंबर से बचाव व पुनर्वास कार्यो पर नजर रखे हुए हैं और नौसेना, वायुसेना और तटरक्षक बल के अधिकारियों के साथ सहयोग कर रहे हैं।
हालांकि, तटीय गांवों के लोगों में गुस्सा बढ़ता जा रहा है क्योंकि वे चक्रवाती तूफान से पहले पुख्ता इंतजाम करने में प्रशासन की नाकामी से खफा हैं।
पून्थुरा के एक निवासी ने बताया, 'प्रशासन बुरी तरह से विफल रहा है और राहत शिविरों में भी खराब व्यवस्था है, यहां तक कि बुनियादी चीजें तक उपलब्ध नहीं हैं। हम अपने क्षेत्र में एक नियंत्रण कक्ष खोलने की मांग कर करते आए हैं, लेकिन कुछ नहीं हुआ।'
गुस्साए मछुआरों ने रविवार को सड़कें बाधित की।
उत्तर कोरिया के साथ युद्ध की संभावना प्रतिदिन बढ़ रही: अमेरिका
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Hanuman Jayanti 2024 Date: हनुमान जयंती पर बनेगा गजलक्ष्मी राजयोग, जानें किन राशियो की होगी आर्थिक उन्नति
-
भारत के इस मंदिर में नहीं मिलती पुरुषों को एंट्री, यहां होते हैं कई तांत्रिक अनुष्ठान
-
Mars Transit in Pisces: 23 अप्रैल 2024 को होगा मीन राशि में मंगल का गोचर, जानें देश और दुनिया पर इसका प्रभाव
-
Kamada Ekadashi 2024: कामदा एकादशी से पहले जरूर करें 10 बार स्नान, सफलता मिलने में नहीं लगेगा समय