logo-image

राजस्थान: जालोर में बाढ़ पीड़ितों से मिले राहुल गांधी, मदद के लिए सरकार से करेंगे अपील

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा करने के लिए राजस्थान पहुंचे। जहां उन्होंने जालोर जिले का जायजा लिया और बाढ़ पीड़ित लोगों से मुलाकात की।

Updated on: 04 Aug 2017, 01:11 PM

नई दिल्ली:

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा करने के लिए राजस्थान पहुंचे। जहां उन्होंने जालोर जिले का जायजा लिया और बाढ़ पीड़ित लोगों से मुलाकात की।

मुलाकात के बाद राहुल ने कहा, 'राजस्थान के जालोर जिले में बाढ़ पीड़ितों से मिलकर उन्हें आश्वासन दिया कि कांग्रेस पार्टी इस आपदा की घड़ी में उनके साथ खड़ी है।'

राहुल के साथ राजस्थान कांग्रेस अध्यक्ष सचिन पायलट और पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत भी मौजूद थे। राहुल जालोर के बाद बाड़मेर का दौरा करेंगे और वहां बाढ़ पीड़ितों से मुलाकात करेंगे।

जालोर में कम-से-कम 12,000 लोग बाढ़ से प्रभावित हैं। वहीं पाली, सिरोही में भी बाढ़ से लोगों को काफी कठिनाईयों का सामना करना पड़ रहा है। राहत-बचाव के लिए जिला प्रशासन और सामाजिक संगठनों ने कई इंतजाम किये हैं।

आपको बता दें की कांग्रेस उपाध्यक्ष ने गुरुवार को असम के बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा किया था।

और पढ़ें: लखनऊ पहुंचे राहुल ने किसानों को दिया मदद का भरोसा