अमित शाह पर कांग्रेस का निशाना, कहा- जो झंडा नहीं संभाल सके वो देश क्या संभालेंगे, वीडियो में देखें पूरा मामला
कांग्रेस ने बीजेपी अध्यक्ष पर हमला बोलते हुए कहा है कि जो देश का झंडा नहीं संभाल सकते वो देश क्या संभालेंगे।
नई दिल्ली:
बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह द्वारा झंडोतोलन के दौरान झंडा गिरने को लेकर कांग्रेस ने उन पर निशाना साधा है। कांग्रेस ने बीजेपी अध्यक्ष पर हमला बोलते हुए कहा है कि जो देश का झंडा नहीं संभाल सकते वो देश क्या संभालेंगे। कांग्रेस ने अमित शाह का वह वीडियो ट्वीटर पर शेयर करते हुए लिखा, 'जो देश का झंडा नहीं संभाल सकते, वो देश क्या संभालेंगे? 50 साल से ज्यादा देश के तिरंगे का तिरस्कार करने वालों ने अगर ये नहीं किया होता तो शायद आज तिरंगे का ऐसा अपमान न होता। दूसरों को देशभक्ति का सर्टिफिकेट देने वालों को राष्ट्रगान का तौर-तरीका तक पता नहीं।'
यह वीडियो दिल्ली स्थित बीजेपी कार्यालय का है जिसमें अमित शाह झंडोतोलन की प्रक्रिया करते दिख रहे हैं। अमित शाह जैसे ही झंडा फहराने के लिए रस्सी खींचते हैं झंडा नीचे गिर जाता है लेकिन फिर वो दोबारा रस्सी खींचते हैं और झंडा फहराते हैं।
जो देश का झंडा नहीं संभाल सकते, वो देश क्या संभालेंगे?
— Congress (@INCIndia) August 15, 2018
50 साल से ज्यादा देश के तिरंगे का तिरस्कार करने वालों ने अगर ये नहीं किया होता तो शायद आज तिरंगे का ऐसा अपमान न होता।
दूसरों को देशभक्ति का सर्टिफिकेट देने वालों को राष्ट्रगान का तौर-तरीका तक पता नहीं। pic.twitter.com/FmiEI5B7D7
देश आज आपना 72वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है।
और पढ़ें- चार साल में बहुत कुछ बदला, पुरानी रफ्तार से चलते तो कई काम पूरा करने में दशकों लग जाते: पीएम मोदी
इस खास मौके पर दिल्ली स्थित बीजेपी मुख्यालय पर पार्टी प्रमुख अमित शाह ने झंडा फहराया और देशवासियों को शुभकामनाएं दी। इस मौके पर पार्टी के तमाम बड़े नेता मौजूद थे।
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
-
Arti Singh Haldi: हल्दी सेरेमनी में झूमकर नाचीं आरती सिंह, भाई कृष्णा अभिषेक ने जमाया रंग
-
Chunky Panday: 'वो मुझसे ज्यादा कमाती है तो..' बेटी अनन्या पांडे के लिए ऐसा क्यों बोले चंकी पांडे, आदित्य रॉय कपूर हैं वजह
-
Salman Khan Firing: क्राइम ब्रांच का नया खुलासा, शूटर्स को मिला था सलमान खान के घर 10 राउंड फायरिंग का हुक्म
धर्म-कर्म
-
Hanuman Jayanti 2024 Wishes: आज हनुमान जयंती की पूजा के ये हैं 3 शुभ मुहूर्त, इन शुभ संदेशों के साथ करें सबको विश
-
Hanuman Jayanti 2024 Bhog: हनुमान जयंती के दिन राशि के अनुसार लगाएं भगवान को भोग, मन्नत पूरी होने में नही लगेगा समय
-
Hanuman Jayanti 2024: हनुमान जयंती के दिन करें तुलसी के ये उपाय, आर्थिक स्थिति होगी मजबूत
-
Aaj Ka Panchang 23 April 2024: क्या है 23 अप्रैल 2024 का पंचांग, जानें शुभ-अशुभ मुहूर्त और राहु काल का समय