केरलः कांग्रेस विधायक विसेंट 51 वर्षीय महिला से रेप के आरोप में गिरफ्तार
विधायक पर आरोप है कि उन्होंने एक महिला के साथ रेप किया और उसे कथित तौर पर आत्महत्या के लिए उकसाया।
नई दिल्ली:
केरल पुलिस ने शनिवार कोवलम के कांग्रेस विधायक एम. विंसेंट को गिरफ्तार कर लिया है। विधायक पर आरोप है कि उन्होंने 51 साल की एक महिला के साथ रेप किया और उसे कथित तौर पर आत्महत्या के लिए उकसाया।
विधायक पर महिला का पीछा करने का भी आरोप है। विंसेंट की गिरफ्तारी से पहले पुलिस ने करीब 5 घंटे तक पूछताछ की। बुधवार को एक महिला ने विधायक पर आरोप लगया था कि उन्होंने उसके साथ रेप किया है।
गुरुवार को महिला के बयान के बाद विधायक पर IPC सेक्शन 376 और 365(d) के तहत मामला दर्ज किया गया था। महिला ने बुधवार को ही नींद की गोलियां खाकर जान देने की कोशिश की थी।
पुलिस ने महिला के पति के बयान के आधार पर विधायक के खिलाफ हत्या के लिए उकसाने और मौखिक प्रताड़ना देने का केस दर्ज किया है। विधायक का नाम सामने आने के बाद कोल्लम की पुलिस कमिश्नर अजीता बेगम को जांच सौंपी गई है। बेगम ने अस्पताल जाकर महिला का बयान भी लिया था।
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Hanuman Jayanti 2024 Date: हनुमान जयंती पर बनेगा गजलक्ष्मी राजयोग, जानें किन राशियो की होगी आर्थिक उन्नति
-
भारत के इस मंदिर में नहीं मिलती पुरुषों को एंट्री, यहां होते हैं कई तांत्रिक अनुष्ठान
-
Mars Transit in Pisces: 23 अप्रैल 2024 को होगा मीन राशि में मंगल का गोचर, जानें देश और दुनिया पर इसका प्रभाव
-
Kamada Ekadashi 2024: कामदा एकादशी से पहले जरूर करें 10 बार स्नान, सफलता मिलने में नहीं लगेगा समय