logo-image

गोवा, कर्नाटक का प्रभार हटाए जाने पर बोले दिग्विजय सिंह, कहा: 'खुश हूं राहुल अपनी टीम चुन रहे हैं'

शनिवार को कांग्रेस ने अपने संगठन में कई बड़े बदलाव किए हैं। इस दौरान पार्टी ने वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह को गोवा और कर्नाटक के प्रभार से हटा दिया है।

Updated on: 30 Apr 2017, 11:43 AM

highlights

  • दिग्विजय सिंह ने राहुल गांधी के नेतृत्व पर जाहिर की खुशी
  • पार्टी में कद छोटा होने पर दिग्विजय ने किया ट्वीट

नई दिल्ली:

शनिवार को कांग्रेस ने अपने संगठन में कई बड़े बदलाव किए हैं। इस दौरान पार्टी ने वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह को गोवा और कर्नाटक के प्रभार से हटा दिया है। पार्टी के इस फैसले से दिग्विजय का कद थोड़ा कम हुआ है।

इस मामले में दिग्विजय ने कहा है कि वे बहुत खुश हैं कि राहुल गांधी अपनी टीम चुन रहे हैं। सिंह ने अपनी इस खुशी को ट्वीट के माध्यम से बताया है। उन्होंने ट्वीट में लिखा है कि 'मैं इस बात से बहुत खुश हूं कि राहुल अपनी टीम चुन रहे हैं।'

दिग्विजय ने एक अन्य ट्वीट में कहा है कि उन्हें गोवा और कर्नाटक के कांग्रेस नेताओं के साथ काम करने में बहुत मजा आया है।

और पढ़ें: कांग्रेस ने दिग्विजय सिंह से गोवा, कर्नाटक का प्रभारी पद छीना

बता दें कि हाल ही में संपन्न हुए गोवा के विधानसभा चुनावों में कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी थी लेकिन बहुमत से दूर थी। वहीं बीजेपी को कांग्रेस से भी कम सीटें मिली थीं लेकिन उसके बावजूद उसने सरकार बनाई और कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी होने के बावजूद भी सरकार नहीं बना पाई।

इस दौरान गोवा कांग्रेस के नेताओं और विधायकों ने सरकार नहीं बना पाने और चुनाव में पार्टी की हार का जिम्मेदार दिग्विजय सिंह को ठहराया था।

और पढ़ें: यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने EVM की नई परिभाषा बताई 'EVERY VOTE MODI'

इधर कर्नाटक में भी चुनाव होने हैं और वहां पर कांग्रेस और बीजेपी में कड़ा मुकाबला है। उनको कर्नाटक के प्रभारी पद से हटाए जाने के पीछे गोवा हार का कारण भी माना जा रहा है।