बीजेपी के इस मंत्री ने कहा- 2019 चुनाव में मोदी को कोई हरा नहीं सकता
केंद्रीय मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता हर्षवर्धन ने शुक्रवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राजनीतिक रूप से अजेय हैं और ऐसा कोई नहीं है जो उन्हें अगले वर्ष होने वाले आम चुनाव में चुनौती पेश कर सके।
नई दिल्ली:
केंद्रीय मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता हर्षवर्धन ने शुक्रवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राजनीतिक रूप से अजेय हैं और ऐसा कोई नहीं है जो उन्हें अगले वर्ष होने वाले आम चुनाव में चुनौती पेश कर सके। वर्धन ने कहा, "ऐसा कोई नहीं है जो नरेंद्र मोदी को हरा सके..मुझे नहीं लगता कि 2019 चुनावों में उनके समक्ष कोई चुनौती है।"
मोदी नीत केंद्र सरकार डॉलर के मुकाबले रुपये के लुढ़कने, ईंधन की कीमतों में बढ़ोतरी और विजय माल्या मामले के बाद विपक्ष के निशाने पर है।
पर्यावरण व वन मंत्री ने कहा कि केंद्र मई 2014 में सत्ता में आने के बाद से पूर्वोत्तर राज्यों पर अपना ध्यान केंद्रित कर रही है क्योंकि 'बीते 50-60 वर्षो के दौरान, इन राज्यों को वह महत्व नहीं मिला, जो उन्हें मिलना चाहिए था।'
वर्धन ने कहा, "सभी मंत्रालय ने पूर्वोत्तर के लिए नीतियां व योजनाएं बनाई हैं। सभी उसको लागू कर रहे हैं। पूर्वोत्तर के लोगों ने इसे पहचाना है और स्वीकृति दी है।"
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Chanakya Niti: चाणक्य नीति क्या है, ग्रंथ में लिखी ये बातें गांठ बांध लें, कभी नहीं होंगे परेशान
-
Budhwar Ganesh Puja: नौकरी में आ रही है परेशानी, तो बुधवार के दिन इस तरह करें गणेश जी की पूजा
-
Sapne Mein Golgappe Khana: क्या आप सपने में खा रहे थे गोलगप्पे, इसका मतलब जानकर हो जाएंगे हैरान
-
Budhwar Ke Upay: बुधवार के दिन जरूर करें लाल किताब के ये टोटके, हर बाधा होगी दूर