लालू 'कलियुग के धृतराष्ट्र', अपने बेटे के लिए लेंगे RJD के सभी मंत्रियों की बलि: गिरिराज सिंह
लालू यादव को निशाने पर लेते हुए बीजेपी सांसद गिरिराज सिंह ने कहा कि लालू 'कलियुग के धृतराष्ट्र' बनेंगे। अपने बेटे के लिए वह RJD के सभी मंत्रियों की बलि चढ़ाएंगे।
नई दिल्ली:
बयानबाजी को लेकर अक्सर ख़बरों में रहने वाले केंद्रीय राज्य मंत्री गिरिराज सिंह ने इस बार लालू यादव को निशाने पर लिया है। उन्होंने लालू यादव को निशाने पर लेते हुए कहा कि वह 'कलियुग के धृतराष्ट्र बनेंगे'।
सिंह ने कहा कि पुत्र मोह में फंसे लालू नीतीश सरकार में शामिल सभी आरजेडी के मंत्रियों की बलि चढ़ाएंगे।
चुनाव से पहले लालू यादव के फॉर्मूले पर अपनी बात कहते हुए गिरिराज सिंह ने कहा, 'अब आ रहा है राष्ट्रपति चुनाव के बाद लालू का नया फॉर्मूला। नया फार्मूला क्या होगा? नया फॉर्मूला यह होगा कि लालू अपनी बात से पलटेंगे। अपने बेटे के लिए पूरे आरजेडी के मंत्रियों की बलि चढ़ाएंगे। केवल बेटे के लिए सभी मंत्रियों की बलि चढ़ाएंगे। यही होगा लालू का नया फॉर्मूला।'
भ्रष्टाचार के आरोपों में घिरे बिहार के उप-मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के खिलाफ अब महागठबंधन में उनकी सहयोगी पार्टी जेडीयू (जनता दल युनाइटेड) भी खुलकर बोल रही है। बीजेपी पहले ही राज्य में लालू यादव और उनके परिवार को लेकर हर रोज़ नए खुलासे कर रही है।
लालू जी होंगे कलयुग के नए धृतराष्ट्र ..
— Giriraj Singh (@girirajsinghbjp) July 16, 2017
बेटे के किए लेंगे पूरे मंत्रीमंडल की बलि । pic.twitter.com/TeEyJX1l65
वहीं रविवार को नीतीश-लालू गठबंधन को लेकर पार्टी का स्टैंड साफ़ करने के लिए जेडीयू विधायकों की बैठक बुलाई गई थी। बैठक खत्म होने के बाद पार्टी प्रवक्ता श्याम रजक ने पार्टी का स्टैंड साफ करते हुए कहा कि नीतीश कभी भी अपनी छवि के साथ समझौता नहीं करते।
खत्म हुआ जेडीयू का अल्टीमेटम, बर्खास्त होंगे तेजस्वी या बना रहेगा महागठबंधन?
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
-
Babita Kapoor Birthday: करीना के बेटों ने अपनी नानी को दिया बर्थडे सरप्राइज, देखकर आप भी कहेंगे 'क्यूट'
-
Arti Singh Bridal Shower: शादी से पहले बोल्ड हुईं Bigg Boss फेम आरती सिंह, ब्राइडल शॉवर में ढाया कहर, देखें तस्वीरें
-
Nysa Devgan Birthday: 21 साल की हुईं काजोल की लाड़ली निसा, जन्मदिन पर शेयर की तीन अनदेखी तस्वीरें
धर्म-कर्म
-
Hanuman Jayanti 2024: हनुमान जयंती पर गलती से भी न करें ये काम, बजरंगबली हो जाएंगे नाराज
-
Vastu Tips For Office Desk: ऑफिस डेस्क पर शीशा रखना शुभ या अशुभ, जानें यहां
-
Aaj Ka Panchang 20 April 2024: क्या है 20 अप्रैल 2024 का पंचांग, जानें शुभ-अशुभ मुहूर्त और राहु काल का समय
-
Akshaya Tritiya 2024: 10 मई को चरम पर होंगे सोने-चांदी के रेट, ये है बड़ी वजह