logo-image

यशवंत सिन्हा 250 किसानों के साथ पुलिस हिरासत में, केंद्र सरकार की 'बेरुखी' के खिलाफ कर रहे थे प्रदर्शन

यशवंत सिन्हा अकोला में किसानों के समर्थन में केंद्र सरकार की नीतियों के ख़िलाफ़ प्रदर्शन कर रहे थे।

Updated on: 05 Dec 2017, 03:31 PM

नई दिल्ली:

बीजेपी के वरिष्ठ नेता यशवंत सिन्हा को पुलिस ने सोमवार शाम महाराष्ट्रा के अकोला से हिरासत में लिया है।

दरअलस सिन्हा अकोला में किसानों के समर्थन में केंद्र सरकार की नीतियों के ख़िलाफ़ प्रदर्शन कर रहे थे।

इस बारे में जानकारी देते हुए अकोला के पुलिस जिला अधीक्षक राकेश कलासागर ने बताया, 'हमने बंबई पुलिस क़ानून के सेक्शन 68 के तहत यशवंत सिन्हा को 250 किसानों के साथ ज़िला कलेक्टर कार्यालय के बाहर से हिरासत में लिया है।'

कालासागर ने बताया कि हिरासत में लिए गए लोगों को अकोला जिला पुलिस मुख्यालय के मैदान लाया गया था। हालांकि बाद में यशवंत सिन्हा को रिहा कर दिया गया।

बता दें कि यशवंत सिन्हा सैकड़ों किसानों के साथ अकोला जिला कलेक्टर कार्यालय के बाहर कपास और सोयाबीन पैदा करने वाले किसानों के प्रति सरकार की कथित बेरूखी का विरोध कर रहे थे।

गुजरात की तरफ बढ़ रहा 'ओखी' तूफान, अमित शाह ने रद्द की आज की रैली