UP: लोकसभा उपचुनावों के लिए BJP ने जारी की लिस्ट, गोरखपुर से उपेंद्र शुक्ला मैदान में
भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने अगले महीने उत्तर प्रदेश में लोकसभा उपचुनावों के लिए उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है।
नई दिल्ली:
भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने अगले महीने उत्तर प्रदेश में लोकसभा उपचुनावों के लिए उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है।
सीएम योगी आदित्यनाथ के लोकसभा सीट से संगठन सीट से उपेंद्र शुक्ला और बनारस के पूर्व मेयर कौशलेंद्र सिंह पटेल फूलपुर से चुनावी मैदान में हाथ आजमाएंगे।
बता दें कि पिछले साल यूपी विधानसभा चुनावों के बाद दो लोकसभा सीटें खाली हो गई थीं जिसमें गोरखपुर और फूलपुर शामिल थीं। यहां से क्रमशः मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने लोकसभा से इस्तीफा दे दिया था।
और पढ़ें: निर्मला सीतारमण का कांग्रेस पर पलटवार, बताया नीरव मोदी का कांग्रेस कनेक्शन
गोरखपुर सीट से ऐसा माना जा रहा है कि ब्रह्मणों को रिझाने के लिए पार्टी ने शुक्ला को उम्मीदवार बनाया है। क्योंकि, राज्य में सवर्ण जातियों में काफी ज्यादा वोटर ब्राह्मण हैं और पार्टी के पुराने समर्थक भी रहे हैं।
पार्टी ने बिहार में होने वाले लोकसभा उपचुनावों के लिए भी उम्मीदवार की घोषणा कर दी है। पार्टी ने यहां पर अररिया लोकसभा उपचुनाव के लिए प्रदीप सिंह और भबुआ विधानसभा उपचुनाव के लिए रिंकी पांडे को चुना है।
प्रदीप सिंह पहले भी अररिया से सांसद रह चुके हैं और आजेडी के तसलीमुद्दीन से 2014 में हारे थे। उपचुनाव अगले महीने की 11 तारीख को होने जा रहे हैं।
और पढ़ें: LoU की रकम के हिसाब से सभी बैंक कर्मचारियों में बंटते थे कमीशन
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Hanuman Jayanti 2024 Date: हनुमान जयंती पर बनेगा गजलक्ष्मी राजयोग, जानें किन राशियो की होगी आर्थिक उन्नति
-
भारत के इस मंदिर में नहीं मिलती पुरुषों को एंट्री, यहां होते हैं कई तांत्रिक अनुष्ठान
-
Mars Transit in Pisces: 23 अप्रैल 2024 को होगा मीन राशि में मंगल का गोचर, जानें देश और दुनिया पर इसका प्रभाव
-
Kamada Ekadashi 2024: कामदा एकादशी से पहले जरूर करें 10 बार स्नान, सफलता मिलने में नहीं लगेगा समय