बिहार कांग्रेस अध्यक्ष के पद से बर्खास्त किए गए अशोक चौधरी
बिहार कांग्रेस में चल रही उठापटक के बीच कांग्रेस आलाकमान ने अशोक चौधरी को तत्काल प्रभाव से प्रदेश अध्यक्ष के पद से बर्खास्त कर दिया है।
highlights
- बिहार कांग्रेस के चीफ के पद से बर्खास्त किए गए अशोक चौधरी
- महागठबंधन टूनटने के बाद से बिहार कांग्रेस में जारी था घमासान
नई दिल्ली:
बिहार कांग्रेस में चल रही उठापटक के बीच कांग्रेस आलाकमान ने अशोक चौधरी को तत्काल प्रभाव से प्रदेश अध्यक्ष के पद से बर्खास्त कर दिया है।
ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) के महासचिव जनार्दन द्विवेदी ने कहा, 'बिहार कांग्रेस चीफ अशोक चौधरी को तत्काल प्रभाव से उनके पद से हदा दिया गया है।'
इसके साथ ही वी पी कौकब कादरी को बिहार प्रदेश कांग्रेस समिति का अंतरिम प्रभारी बनाया गया है। कादरी अगले प्रदेश अध्यक्ष के चुने जाने तक इस पद पर बने रहेंगे।
गौरतलब है कि जनता दल यूनाइटेड (जेडी-यू) के महागठबंधन से अलग होने के बाद कांग्रेस के कुछ नेताओं के पाला बदलने की चर्चा के बाद पार्टी के अंदर घमासान चल रहा है।अशोक चौधरी पहले ही कांग्रेस के शीर्ष नेताओं पर साजिश का आरोप लगा चुके थे।
इससे पहले चौधरी ने कहा था कि महागठबंधन टूटने के बाद बिहार कांग्रेस में अंदरूनी माहौल जहरीला हो गया है। प्रदेश अध्यक्ष को हटाने के कयासों के बीच चौधरी ने आलाकमान से दो टूक लहजे में कह डाला था, 'मुझे रखना है या हटाना है, जल्दी फैसला लें।'
पटना में पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा था कि प्रदेश में रोज-रोज अटकलबाजी का दौर चल रहा है, जो अब बंद होनी चाहिए। चौधरी ने पार्टी के किसी भी नेता का नाम लिया बिना कहा कि केंद्रीय नेतृत्व बिहार कांग्रेस में गलतफहमी पैदा करना चाहती है। पार्टी में जो बिखराव है, उसका कारण केंद्रीय नेतृत्व है।
इससे पहले, पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अशोक चौधरी ने कहा था कि एक साजिश के तहत उन्हें अध्यक्ष पद से हटाने की कवायद की जा रही है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि पार्टी में भितरघात का खेल चल रहा है, जिसमें पार्टी के कुछ शीर्ष नेता भी शामिल हैं।
महागठबंधन टूटने के बाद कांग्रेस के विधायकों का एक गुट पार्टी के वाइस प्रेसिडेंट राहुल गांधी से मिलकर राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) से नाता तोड़ने की मांग कर चुका है। हालांकि महागठबंधन टूटने के बाद भी कांग्रेस बिहार की सियासत में राष्ट्रीय जनता दल के साथ बनी हुई है।
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
-
Arti Singh Sangeet: आरती सिंह ने शादी से पहले सरेआम दूल्हे को कर लिया किस, वीडियो वायरल
-
Arti Singh Mehendi: आरती सिंह ने रचाई हाथों में मेहंदी...पर्पल ड्रेस में लगीं कयामत, देखें दुल्हन का स्वैग
-
Krushna-Kashmeera Dance: आरती सिंह के संगीत में कृष्णा-कश्मीरा ने किया धमाकेदार डांस, कजरारे पर थिरके भैया-भाभी
धर्म-कर्म
-
Budhwar Ke Upay: बुधवार के दिन जरूर करें लाल किताब के ये टोटके, हर बाधा होगी दूर
-
Varuthini Ekadashi 2024: कब है बरूथिनी एकादशी व्रत, जानें इसका महत्व, पूजा विधि और कथा
-
400 साल पहले 2 फीट की थी मूर्ति, अब हो गई है 12 फीट ऊंची, जानें भूफोड़ हनुमान जी की रहस्यमयी कहानी
-
Aaj Ka Panchang 24 April 2024: क्या है 24 अप्रैल 2024 का पंचांग, जानें शुभ-अशुभ मुहूर्त और राहु काल का समय