logo-image

असम: बह्मपुत्र नदी में 60 यात्रियों से भरी नाव पलटी, कई लापता

एक प्रत्यक्षदर्शी के मुताबिक, नाव पर करीब 60 लोग सवार थे। इसमें बच्चे और महिलाएं भी थीं। इन नौका पर कुछ मोटरसाइकिलें भी रखी हुई थीं।

Updated on: 05 Sep 2018, 06:09 PM

गुवाहाटी:

असम की बह्मपुत्र नदी में बुधवार को एक नाव के पलट जाने से इसमें सवार कई यात्रियों के डूबने की आशंका है। कामरूप मेट्रो जिला प्रशासन ने घटना की पुष्टि की है, लेकिन किसी के मारे जाने की बात नहीं कही। तलाशी अभियान जारी है। प्रत्यक्षदर्शियों ने कहा कि नाव पर सवार बहुत से यात्री तैरकर तट पर जाने की कोशिश कर रहे थे। एक प्रत्यक्षदर्शी के मुताबिक, नाव पर करीब 60 लोग सवार थे। इसमें बच्चे और महिलाएं भी थीं। इन नौका पर कुछ मोटरसाइकिलें भी रखी हुई थीं।

नाव गुवाहाटी से उत्तरी गुवाहाटी के मध्यम खांडा जा रही थी।

और पढे़ें: कश्मीर पर NSA अजीत डोभाल के बयान से भड़की बीजेपी की पूर्व सहयोगी पीडीपी, कहा यह उनकी मानसिकता दर्शाता है

अरुणाचल प्रदेश के ऊपरी भाग में मॉनसूनी बारिश की वजह से ब्रह्मपुत्र में बाढ़ की स्थिति बनी हुई है।