असम में बाढ़ से मरने वालों की संख्या 65 के पार, सीएम ने दिए राहत में तेजी के आदेश
असम के मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि प्रभावित परिवारों को बिना देरी किए राहत सामग्री मुहैया कराई जाए।
highlights
- असम में बाढ़ से मरने वालों की संख्या 65 के पार
- सीएम सोनोवाल ने दिए राहत कार्य में तेजी लाने के निर्देश
नई दिल्ली:
असम में आई भयानक बाढ़ में मरने वाली की संख्या बढ़कर 65 हो गई है। राज्य के मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि प्रभावित परिवारों को बिना देरी किए राहत सामग्री मुहैया कराई जाए।
असम सचिवालय में हालात की समीक्षा करने के दौरान सोनोवाल ने कहा, 'जो लोग राहत शिविरों में नहीं हैं, लेकिन बाढ़ से प्रभावित हैं, उन्हें भी राहत सामग्री जरूर दी जाए।'
उन्होंने अधिकारियों को बाढ़ से क्षतिग्रस्त हुए मकानों और घरों की मरम्मत और पुननिर्माण कराने के लिए कदम उठाने के निर्देश दिए। असम के राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एएसडीएमए) के अनुसार, बाढ़ से सोमवार तक 17 जिलों के कुल 764,000 लोग प्रभावित थे।
ये भी पढ़ें: पूर्वोतर में बाढ़ से 17 लाख लोग प्रभावित
मुख्यमंत्री ने कहा, 'पीडब्ल्यूडी विभाग की मदद से बाढ़ से क्षतिग्रस्त हुई सड़कों और पुलों की मरम्मत की जानी चाहिए, ताकि जल्द से जल्द संचार सुविधाएं बहाल की जा सकें।'
उन्होंने कहा, 'बाढ़ से प्रभावित इलाकों में जिला कृषि अधिकारियों के साथ समन्वय कर किसानों को अच्छे बीज मुहैया कराए जाने चाहिए। असम में बाढ़ से 70 से ज्यादा जानवरों की मौत भी हो चुकी है।
ये भी पढ़ें: नॉर्थ-ईस्ट में बाढ़ से 58 जिले प्रभावित, रिजिजू ने लिया हालात का जायजा
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
-
Arti Singh Wedding: सुर्ख लाल जोड़े में दुल्हन बनीं आरती सिंह, दीपक चौहान संग रचाई ग्रैंड शादी
-
Arti Singh Wedding: दुल्हन आरती को लेने बारात लेकर निकले दीपक...रॉयल अवतार में दिखे कृष्णा-कश्मीरा
-
Salman Khan Firing: सलमान खान के घर फायरिंग के लिए पंजाब से सप्लाई हुए थे हथियार, पकड़ में आए लॉरेंस बिश्नोई के गुर्गे
धर्म-कर्म
-
Maa Lakshmi Puja For Promotion: अटक गया है प्रमोशन? आज से ऐसे शुरू करें मां लक्ष्मी की पूजा
-
Guru Gochar 2024: 1 मई के बाद इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, पैसों से बृहस्पति देव भर देंगे इनकी झोली
-
Mulank 8 Numerology 2024: क्या आपका मूलांक 8 है? जानें मई के महीने में कैसा रहेगा आपका करियर
-
Hinduism Future: पूरी दुनिया पर लहरायगा हिंदू धर्म का पताका, क्या है सनातन धर्म की भविष्यवाणी