logo-image

अमित चावड़ा को बनाया गया गुजरात कांग्रेस का नया प्रदेश अध्यक्ष

पूर्व अध्यक्ष भरत सिंह सोलंकी के प्रदेश पार्टी अध्यक्ष पद से इस्तीफा दिए जाने के बाद नए अध्यक्ष की तलाश की जा रही थी।

Updated on: 27 Mar 2018, 06:07 PM

नई दिल्ली:

अमित चावड़ा को गुजरात कांग्रेस का नया प्रेसिडेंट बनाया गया है।

पूर्व अध्यक्ष भरत सिंह सोलंकी के प्रदेश पार्टी अध्यक्ष पद से इस्तीफा दिए जाने के बाद नए अध्यक्ष की तलाश की जा रही थी।

गौरतलब है कि भरत सिंह सोलंकी ने राज्यसभा में सीट न मिलने की वजह से इस्तीफा दे दिया था। सोलंकी ने 19 मार्च को दिल्ली में राहुल गांधी से मिलने के बाद इस्तीफे की पेशकश की थी।

चावडा इस समय गुजरात के आणंद स्थित आंकलव सीट से विधायक हैं। हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव में राज्य में कांग्रेस का प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक ही रहा है।

हालांकि चुनाव प्रचार के दौरान भी कई बार भरत सिंह सोलंकी के इस्तीफे की खबर आई थी, जिसे उन्होंने खारिज कर दिया था।

यह भी पढ़ें: दिल्ली में ममता ने जमाया डेरा, क्या पड़ेगी फेडरल फ्रंट की नींव!