logo-image

यहां भारी बारिश की वजह से मलबे में तब्दील हुआ पुलिस स्टेशन...

यूपी के लखनऊ के अंबरगंज पुलिस चौकी की मजबूती भारी बारिश में धराशायी हो गई।

Updated on: 15 Aug 2018, 09:39 PM

नई दिल्ली:

पुलिस स्टेशन का नाम सुनते ही एक मजबूती का एहसास होता है। लेकिन लखनऊ के अंबरगंज पुलिस चौकी की मजबूती भारी बारिश में धराशायी हो गई।

लखनऊ में आज (15 जुलाई) भारी बारिश की वजह से जहां जनजीवन अस्त-व्यस्त रहा, वहीं अंबरगंज पुलिस स्टेशन गिर गया। पुलिस चौकी मलबे में तब्दील हो गया। तस्वीरों में धराशायी मकान को देखेंगे तो सोच भी नहीं पाएंगे कि कुछ वक्त पहले यहां पुलिस चौकी था।

बता दें कि उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, बिहार, असम, केरल और मुंबई में लगातार भारी बारिश हो रही है। कई जगह लोग जलजमाव से त्राहिमाम कर रहे हैं तो कई जगह बाढ़ की स्थिति पैदा होने से लोग पलायन को मजबूर हो गए हैं। केरल में बाढ़ से अबतक 47 लोगों की मौत हो गई है। मौसम विभाग ने कई राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी भी जारी की है।

और पढ़ें : MP: पिकनिक मनाने गए 11 लोग झरने में बहे, 40 फंसे हुए लोगों में से सात को बचाया गया, रात में भी रेस्क्यू जारी