अलवर मॉब लिंचिंग पर केंद्रीय मंत्री का विवादित बयान, बताया- पीएम मोदी की लोकप्रियता कम करने की साजिश
देश भर में हो रही मॉब लिंचिंग की घटनाओं को केंद्रीय राज्य जल मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने पीएम मोदी लोकप्रियता को कम करने लिए किया जा रहा प्रयास बताया है।
नई दिल्ली:
देश भर में हो रही मॉब लिंचिंग की घटनाओं को केंद्रीय राज्य जल मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने पीएम मोदी लोकप्रियता को कम करने लिए किया जा रहा प्रयास बताया है।
मेघवाल ने कहा कि जिस तरह से पीएम मोदी ने देश के गरीबों के लिए योजनाएं तैयार की, कुछ लोग उनकी लोकप्रियता को कम करने के लिए षड़यंत्र रच रहे हैं।
उन्होंने कहा,' बिहार चुनाव के दौरान 'अवार्ड वापसी', यूपी चुनाव के दौरान 'मॉब लिंचिंग' का सिलसिलेवार अभियान चला था और अब 2019 के चुनाव को देखते हुए कोई और षड़यंत्र रचा जाएगा।'
The more popular Modi ji becomes,the more such incidents will happen. In Bihar election it was 'Award Wapsi',UP election it was mob lynching. In 2019 elections it'll be something else.Modi ji ne yojnaein di aur uska asar dikh raha hai ye uska ek reaction hai: AR Meghwal,Union Min pic.twitter.com/qBSiKWwqfb
— ANI (@ANI) July 21, 2018
मेघवाल ने कहा कि यह जो घटनाएं हो रही हैं यह सब मोदी जी की लोकप्रियता की प्रतिक्रिया है।
और पढ़ें: अलवर: गाय की तस्करी के संदेह में एक व्यक्ति की पीट-पीट कर हत्या, वसुंधरा ने दिया कार्रवाई का आदेश
उन्होंने कहा कि 2014 के बाद से जिस प्रकार से पीएम नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता बढ़ रही है, उसे देखते हुए लोग उसे कम करने की कोशिश में हर बार एक नई योजना का गठन होता है।
मॉब लिंचिंग की निंदा करते हुए मेघवाल ने कहा कि क्या यह पहला मामला है। हमें मॉब लिंचिंग के इतिहास को टटोलना चाहिए। यह क्यों होता है? इसे किसको रोकना चाहिए?
उन्होंने कहा,' देश में 1984 में हुआ सिक्ख नरसंहार अब तक की सबसे बड़ी मॉब लिंचिंग की घटना है।'
गौरतलब है कि शुक्रवार देर रात को हरियाणा के एक निवासी अकबर की गो-तस्करी के शक में अलवर में भीड़ ने पीट-पीटकर हत्या कर दी। मेघवाल इसी घटना पर अपनी बात रख रहे थे।
पुलिस ने इस मामले में अब तक दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Chanakya Niti: चाणक्य नीति क्या है, ग्रंथ में लिखी ये बातें गांठ बांध लें, कभी नहीं होंगे परेशान
-
Budhwar Ganesh Puja: नौकरी में आ रही है परेशानी, तो बुधवार के दिन इस तरह करें गणेश जी की पूजा
-
Sapne Mein Golgappe Khana: क्या आप सपने में खा रहे थे गोलगप्पे, इसका मतलब जानकर हो जाएंगे हैरान
-
Budhwar Ke Upay: बुधवार के दिन जरूर करें लाल किताब के ये टोटके, हर बाधा होगी दूर