logo-image

एयर एशिया की महिला यात्री के साथ बदसलूकी, तीन के खिलाफ FIR दर्ज

महिला ने एयर एशिया के तीन कर्मचारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। मिली जानकारी के अनुसार महिला रांची से बेंगलुरु का सफर कर रही थी, तभी यह घटना हुई।

Updated on: 11 Nov 2017, 12:03 AM

नई दिल्ली:

हाल में इंडिगो की फ्लाइट में एक यात्री के साथ बदसलूकी के सामने आए मामले के बाद अब एयर एशिया में एक महिला के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। महिला ने एयर एशिया के तीन कर्मचारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।

मिली जानकारी के अनुसार महिला रांची से बेंगलुरु का सफर कर रही थी, तभी यह घटना हुई। महिला के मुताबिक उसके साथ यह घटना 3 नवंबर की फ्लाइट में हुई

महिला ने बताया, 'मैंने पाया कि एयरक्राफ्ट का टॉयलट गंदा था और मैंने इस बारे में शिकायत की। इस पर केबिन के सदस्यों ने मेरे साथ बदतमीजी की और गलत तरीके से छुआ। उन्होंने मुझे फ्लाइट से उतारने की भी धमकी दी।'

महिला के मुताबिक एयर एशिया के कर्मचारियों ने पुलिस के सामने भी अपमानित किया।

महिला ने बताया कि बेंगलुरु में रात करीब 12:45 बजे फ्लाइट लैंड होने के बाद उन्हें दो पुरुष कर्मियों के साथ रोक दिया गया, जबकि अन्य यात्रियों को बस से टर्मिनल भेज दिया गया।

यह भी पढ़ें: जेटली ने जीएसटी बनाने में दिमाग का इस्तेमाल नहीं किया: यशवंत सिन्हा