डेरा अध्यक्ष विपश्यना लापता, प्रदीप गोयल इंसा ने बताया- नेपाल भाग गई हनीप्रीत
पुलिस सूत्रों का कहना है कि विपश्यना संभवत: गिरफ्तारी से बचने के लिए अंडरग्राउंड हो गई है।
नई दिल्ली:
रेप मामले में सज़ा काट रहे गुरमीत सिंह की कथित बेटी हनीप्रीत के बाद डेरे की अध्यक्ष विपश्यना इंसां के भी लापता होने की ख़बर आ रही है। वहीं पुलिस सूत्रों का कहना है कि विपश्यना संभवत: गिरफ्तारी से बचने के लिए अंडरग्राउंड हो गई है।
इससे पहले गुरमीत सिंह को दोषी करार दिए जाने के बाद पंचकूला में हिंसा भड़काने के आरोप में प्रकाश उर्फ विक्की, प्रदीप गोयल और विजय को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। सभी आरोपियों को किया जायेगा आज पंचकूला कोर्ट में पेश किया जाएगा।
प्रकाश उर्फ विक्की की गिरफ्तारी पंचकूला से हुई, वहीं प्रदीप गोयल इंसा को राजस्थान के उदयपुर से गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तारी के बाद प्रदीप गोयल इंसा ने बताया कि राम रहीम की मुंहबोली बेटी हनीप्रीत इंसा नेपाल भाग चुकी है। गोयल डेरा प्रमुख गुरमीत सिंह और हनीप्रीत का करीबी भी है।
प्रदीप गोयल इंसा पर 25 अगस्त को गुरमीत सिंह पर आरोप तय होने के बाद पंचकूला में हिंसा फैलाने का आरोप हैं। जानकारी के अनुसार गोयल ने राम रहीम की सजा पर फैसले के दिन हिंसा फैलाने के लिए व्यक्ति को 25 हजार रुपये का लालच दिया था।
डेरा प्रमुख को सीबीआई की स्पेशल कोर्ट ने दो साध्वियों संग बलात्कार करने के आरोप में 20 साल की सजा सुनाई गई। पंचकूला पुलिस ने डेरा प्रमख की मुंह बोली बेटी हनीप्रीत इंसा के अलावा डेरा प्रवक्ता आदित्य इंसा के खिलाफ भी लुकआउट नोटिस जारी किया है।
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Akshaya Tritiya 2024: 10 मई को चरम पर होंगे सोने-चांदी के रेट, ये है बड़ी वजह
-
Abrahamic Religion: दुनिया का सबसे नया धर्म अब्राहमी, जानें इसकी विशेषताएं और विवाद
-
Peeli Sarso Ke Totke: पीली सरसों के ये 5 टोटके आपको बनाएंगे मालामाल, आर्थिक तंगी होगी दूर
-
Maa Lakshmi Mantra: ये हैं मां लक्ष्मी के 5 चमत्कारी मंत्र, जपते ही सिद्ध हो जाते हैं सारे कार्य