विदिशा में 2 मंजिला इमारत ढही, 4 लोगों के दबे होने की आशंका
मध्य प्रदेश के विदिशा जिले में सोमवार दोपहर एक दो मंजिला इमारत ढह गई, और इमारत के मलबे में लगभग चार लोगों के दबे होने की आशंका जताई जा रही है। राहत और बचाव कार्य जारी है।
विदिशा:
मध्य प्रदेश के विदिशा जिले में सोमवार दोपहर एक दो मंजिला इमारत ढह गई, और इमारत के मलबे में लगभग चार लोगों के दबे होने की आशंका जताई जा रही है। राहत और बचाव कार्य जारी है।
क्षेत्रीय विधायक कल्याण सिंह ने संवाददाताओं से कहा, 'जिला मुख्यालय से लगभग 30 किलोमीटर दूर गुलाबगंज क्षेत्र में कैलाश चंद्र चौरसिया का दो मंजिला मकान सोमवार को अचानक ढह गया। इस मकान की हालत ढहने जैसी नहीं थी। मकान के मलबे में कुछ लोग दबे हुए हैं। राहत और बचाव कार्य जारी है।'
उन्होंने आगे बताया, 'विदिशा से जेसीबी मशीन और राहत दल को बुलाया गया है। मलबे में कुल कितने लोग दबे हैं, इसका पता नहीं चल पाया है। कैलाश की पत्नी और बेटी से बातचीत हो रही है। मलबा हटने पर ही वास्तविकता सामने आएगी।'
और पढ़ेंः हथिनी कुंड बैराज खुलने से UP में बढ़ रहा गंगा का जलस्तर, बाढ़ का खतरा
हादसा स्थल के आसपास के लोगों का कहना है कि चार-पांच लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका है, स्थानीय लोग राहत और बचाव कार्य में लगे हुए हैं। मलबा हाथों से हटाया जा रहा है। साथ ही जो लोग दबे हैं, उन्हें दिलासा दिलाई जा रही है कि जल्द ही उन्हें बाहर निकाल लिया जाएगा।
और पढ़ें: करुणानिधि का मेडिकल बुलेटिन जारी, कहा- हालत हुई थी नाजुक पर अब स्थिर
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Rang Panchami 2024: आज या कल कब है रंग पंचमी, पूजा का शुभ मुहूर्त और इसका महत्व जानिए
-
Good Friday 2024: क्यों मनाया जाता है गुड फ्राइडे, जानें ये 5 बड़ी बातें
-
Surya Grahan 2024: सूर्य ग्रहण 2024 किन राशि वालों के लिए होगा लकी
-
Bhavishya Puran Predictions: भविष्य पुराण के अनुसार साल 2024 की बड़ी भविष्यवाणियां