logo-image

'बेवॉच' की रिलीज से पहले प्रियंका चोपड़ा लौंटी भारत, शेयर की तस्वीर

'क्वांटिको' की अभिनेत्री श​निवार की सुबह मुंबई पहुंच गई हैं। प्रियंका ने एयरपोर्ट से उतरने के बाद की तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर ​की हैं।

Updated on: 22 Apr 2017, 09:29 AM

नई दिल्ली:

ग्लोबल आइकन प्रियंका चोपड़ा पिछले एक साल से अधिक न्यूयॉर्क में अपना समय बिताने के बाद अपने देश भारत लौट आई हैं।

देश के साथ दुनियाभर में अपने आप को स्थापित करने वाली प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में सोशल मीडिया पर शेयर किया था कि वह जल्द ही न्यूयॉर्क को अलविदा कह कर अपने स्वदेश लौटने की तैयारी कर रही हैं।

'क्वांटिको' की अभिनेत्री श​निवार की सुबह मुंबई पहुंच गई हैं। प्रियंका ने एयरपोर्ट से उतरने के बाद की तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर ​की हैं। प्रियंका ने लिखा- लोगों का प्यार देखकर और घर आने पर बहुत खुशी महसूस हो रही है।

एक दिन पहले ही देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने अपनी मोस्ट अवेटेड हॉलीवुड फिल्म 'बेवॉच' का एक नया पोस्टर भी शेयर किया।

और पढ़ें: वरुथिनी एकादशी 2017: पूजा विधि, शुभ मुहूर्त और व्रत कथा

इस पोस्टर में प्रियंका चोपड़ा का चेहरा नजर आ रहा है। उनकी आंखों पर लगे चश्मे के लेंस में फिल्म के अन्य किरदार भी दिख रहे हैं। पोस्टर में फिल्म की रिलीज डेट 25 मई भी लिखी गई है।

इस पोस्टर में एक टैगलाइन भी दी गई है। पोस्टर पर लिखा है - Go Ahead And Stare। जिसका मतलब है- आगे बढ़ो और घूरो।

प्रियंका इन दिनों फिल्म के प्रमोशन में जुटी हुई हैं। विश्व की सबसे खूबसूरत महिलाओं में शुमार पीसी की डेन जॉनसन और जैक एफ्रॉन के साथ यह फिल्म 25 मई को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। इस फिल्म में प्रियंका निगेटिव रोल निभा रही हैं।

ये भी पढ़ें: In Pics: सोहा अली खान हैं प्रेग्नेंट: पटौदी परिवार में तैमूर के बाद आएगा नन्हा मेहमान, कुणाल खेमू ने किया कंफर्म