logo-image

दोस्त मेगन मार्केल की शादी में कुछ इस अंदाज में नजर आईं प्रियंका, देखे VIDEO

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा अपनी दोस्त मेगन मार्कल की सेंट जॉर्ज चैपल में प्रिंस हैरी के साथ शादी के मौके पर रॉयल लुक में नजर आईं।

Updated on: 19 May 2018, 06:39 PM

लंदन:

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा अपनी दोस्त मेगन मार्कल की सेंट जॉर्ज चैपल में प्रिंस हैरी के साथ शादी के मौके पर रॉयल लुक में नजर आईं।

प्रियंका (35) ब्लेजर के साथ नीले रंग की पेंसिल स्कर्ट में बेहद खूबसूरत लग रही थीं। उन्होंने अपने लुक को न्यूड मेकअप और ड्रॉप डिजाइन वाले ईयररिंग से पूरा किया।

यूट्यूब पर सीधा प्रसारित वीडियो में टीवी शो 'क्वांटिको' की अभिनेत्री अमेरिकी अभिनेता जॉर्ज क्लूनी और उनकी पत्नी अमल क्लूनी के साथ बातें करती नजर आईं।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, मेगन मार्कल ने ब्रिटेन के राजकुमार हैरी से विंडसर के सेंट जॉर्ज चैपल में शादी की। स्वास्थ्य कारणों से उनके पिता थॉमस शादी में नहीं शामिल हो पाएंगे।

मेगन की मां डोरिया रैगलैंड बेटी की शादी में शामिल होने के लिए पहुंची हैं।