logo-image

सबसे अमीर महिलाओं में शुमार काइली जेनर, फोर्ब्स के कवर पर आईं नजर

काइली जेनर दुनिया की सबसे कम उम्र की अमीर महिलाओं में से एक बनने का गौरव हासिल करने के बाद अब फोर्ब्स के कवर पेज पर नजर आई हैं।

Updated on: 13 Jul 2018, 01:49 PM

लॉस एंजेलिस:

मशहूर हॉलीवुड स्टार काइली जेनर अक्सर अपने हॉट एंड बोल्ड अंदाज के लिए जानी जाती है।

काइली जेनर दुनिया की सबसे कम उम्र की अमीर महिलाओं में से एक बनने का गौरव हासिल करने के बाद अब फोर्ब्स के कवर पेज पर नजर आई हैं।

'ईऑनलाइन डॉट कॉम' की रिपोर्ट में बताया गया कि जेनर ने फरवरी 2016 काइलीकॉस्मेटिक्स की स्थापना की थी। काइली की कंपनी ने 63 करोड़ डॉलर का राजस्व अर्जित किया है। 20 वर्षीय मॉडल ने 90 करोड़ डॉलर की संपत्ति अर्जित करने में कामयाबी हासिल की है।

 यह पहली बार है कि जेनर को फोर्ब्स की सूची में शामिल किया गया है। फोर्ब्स साल 2014 से यह सूची जारी कर रही है।

 

A post shared by Kylie (@kyliejenner) on Jul 11, 2018 at 7:00am PDT

 

A post shared by Kylie (@kyliejenner) on Jul 12, 2018 at 1:16pm PDT

फोर्ब्स के साथ एक साक्षात्कार में जेनर ने कहा कि वे हमेशा सौदर्य प्रसाधनों के प्रति आकर्षित थी, हालांकि इस क्षेत्र में उन्हें खुद से कुछ करने के लिए संघर्ष करना पड़ा।

 

A post shared by Kylie (@kyliejenner) on Jun 24, 2018 at 10:22am PDT

 

A post shared by Kylie (@kyliejenner) on Jun 1, 2018 at 12:54pm PDT

और पढ़ें: प्रेग्नेंट काइली जेनर के एक्स-बॉयफ्रेंड ट्यागा ने पिता होने का किया दावा, देखें तस्वीरें

उन्होंने कहा, 'जब मैं छठी कक्षा में थी, मैं बैंगनी रंग की आईशैडो लगाया करती थी। मेकअप से मुझे और अधिक आत्मविश्वास महसूस होता था।'

मशहूर टीवी स्टार काइली अपने बोल्ड अंदाज के लिए जानी जाती है। वे अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी तसवीरें साझा करती रहती है।

 

A post shared by Kylie (@kyliejenner) on May 6, 2018 at 7:16pm PDT

 

A post shared by Kylie (@kyliejenner) on Sep 19, 2017 at 9:10am PDT

 

A post shared by Kylie (@kyliejenner) on May 1, 2017 at 7:07pm PDT

काइली ने सिर्फ 10 साल की उम्र में रियलिटी शो 'किपिंग अप विद द कार्दशियन' से अपने करियर की शुरुआत की थी।

और पढ़ें: सलमान खान के 'दस का दम' में आएंगे कमल हासन, पहली बार दिखेंगे साथ