जस्टिन बीबर इन इंडिया: गानों से ज्यादा विवादों को लेकर होती है जस्टिन बीबर की चर्चा
मुंबई के अलावा बीबर नई दिल्ली, जयपुर और आगरा का भी दौरा करेंगे।
नई दिल्ली:
जस्टिन बीबर आज भारत में हैं और मुंबई में कॉन्सर्ट करेंगे। वैसे तो बीबर पूरी दुनिया में मशहूर हैं, उनके गानों को खूब पसंद किया जाता है, लेकिन उनका विवादों से भी नाता रहता है।
बीबर अक्सर विवादों की वजह से सुर्खियां बटोरते हैं। हम आपको बताने जा रहे हैं, उनकी ऐसी कॉन्ट्रोवर्सीज के बारे में, जो सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोर चुकी हैं।
ये भी पढ़ें: जस्टिन इन इंडिया: मुंबई में आज होगा कॉन्सर्ट, पॉप सिंगर बिखेरेंगे अपना जलवा
ये भी पढ़ें: जस्टिन इन इंडिया: दुबई में बीबर ने दी शानदार परफॉर्मेंस..अब मुंबई की बारी (VIDEO)
जस्टिन बीबर और सेलेना गोमेज के अफयेर की चर्चा खूब हुई थी। सेलेना और बीबर दोनों ने ही छोटी उम्र में ही एंटरटेनमेंट की दुनिया में कदम रखा था। हालांकि दोनों का रिश्ता विवादों में भी रहा। सेलेना ने जस्टिन पर धोखा देने और प्रेग्नेंट करने का आरोप भी लगाया था।
जस्टिन एक फोटोग्राफर पर पंच मारने की वजह से भी सुर्खियों में रहे थे। दरअसल बीबर उस वक्त सेलेना के साथ ही थे और नहीं चाहते थे उन दोनों की तस्वीरें क्लिक हो। इसके बावजूद फोटो खींचने पर उन्हें गुस्सा आ गया और फोटोग्राफर को पंच मार दिया।
खबरों की मानें तो जस्टिन शराब और ड्रग्स के आदी हैं। वह नशे में कई बार अपना आपा खोकर हंगामा कर चुके हैं। साल 2015 में बीबर के पड़ोसियों ने उन पर घर में अंडे फेंकने का आरोप लगाया था। वहीं 2014 में फ्लोरिडा के मियामी बीच पर शराब पीकर गाड़ी चलाते हुए उन्हें गिरफ्तार किया गया था।
जस्टिन अपनी गर्लफ्रेंड रिची के साथ सार्वजनिक जगह पर आपत्तिजनक हरकतें पाए गए थे। एक फोटोग्राफर द्वारा खींची गईं तस्वीरें इस बात का सबूत भी दे रही हैं।
ऐसा कहा जाता है कि जस्टिन बीबर काफी बद्तमीजी से पेश आते हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपना एक न्यूड फोटो अपलोड कर दिया था। उनके हाथ में गिटार था।
रात 8 बजे शुरू होगा जस्टिन का धमाल
जस्टिन बीबर के शेड्यूल की बात करें तो नवी मुंबई में सुबह 11 बजे से रात 10 बजे तक प्रोग्राम चलेगा। हालांकि जस्टिन स्टेज पर धमाल मचाने के लिए रात 8 बजे आएंगे। 25 डांसर की टीम भी उनके साथ रहेगी। जस्टिन पर्पज नाम के एल्बम के गानों पर करीब 90 मिनट तक परफॉर्म करेंगे। इसके अलावा उनके हिट गानें 'बेबी' और 'लव योरसेल्फ' भी सुनने को मिलेंगे।
टूर में वह अपने चौथे एल्बम 'पर्पज' का प्रचार कर रहे हैं। मुंबई के अलावा बीबर नई दिल्ली, जयपुर और आगरा का भी दौरा करेंगे।
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
April Panchak Date 2024: अप्रैल में कब से कब तक लगेगा पंचक, जानें क्या करें क्या ना करें
-
Ramadan 2024: क्यों नहीं निकलते हैं कुछ लोग रमज़ान के आखिरी 10 दिनों में मस्जिद से बाहर, जानें
-
Surya Grahan 2024: क्या भारत में दिखेगा सूर्य ग्रहण, जानें कब लगेगा अगला ग्रहण
-
Rang Panchami 2024: आज या कल कब है रंग पंचमी, पूजा का शुभ मुहूर्त और इसका महत्व जानिए