logo-image

हिमाचल प्रदेश: कांगड़ा में तीर्थयात्रियों से भरी बस दुर्घटनाग्रस्त, 10 की मौत 30 घायल

मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने इस घटना में मारे गए मृतकों के परिवारजन के प्रति सहानुभूति प्रकट की है, साथ ही हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया है।

Updated on: 15 Jun 2017, 01:31 PM

नई दिल्ली:

हिमाचल प्रदेश के कांगरा में तीर्थयात्रियों से भरी एक बस के दुर्घटनाग्रस्त होने से 10 यात्रियों की मौत हो गई है, जबकि 30 यात्री घायल हैं।

बता दें कि गुरुवार को पंजाब से तीर्थयात्रियों के लेकर एक बस आ रही थी। लेकिन अचानक ही कांगरा के धालैरा के पास बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। फिलहाल दुर्घटना के सही कारणों का पता नहीं चल पाया है। दुर्घटना की जानकारी मिलते ही राहत दल मौके पर पहुंच गई है।

वहीं मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने इस घटना में मारे गए मृतकों के परिवारजन के प्रति सहानुभूति प्रकट की है। इसके साथ ही उन्होंने घायल लोगों और मृतकों के परिवार को हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया है।

ये भी पढ़ें- पुणे: ऑर्डिनेंस फैक्ट्री में धमाका, दो लोगों की मौत, दो घायल