आय से अधिक संपत्ति मामला: हिमाचल प्रदेश के CM वीरभद्र सिंह दिल्ली की अदालत में हुए पेश
वीरभद्र सिंह और उनकी पत्नी प्रतिभा सिंह तथा अन्य 10 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति के मामले में सोमवार को अदालत के समक्ष पेश हुए।
नई दिल्ली:
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह और उनकी पत्नी प्रतिभा सिंह तथा अन्य 10 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति के मामले में सोमवार को अदालत के समक्ष पेश हुए।
सिंह और अन्य के विशेष अदालत के न्यायाधीश वीरेंद्र कुमार गोयल के समक्ष उपस्थित हुए। उनके खिलाफ समन जारी हुए थे। उन्होंने जमानत अर्जी भी दी है, जिस पर 29 मई को सुनवाई होनी है।
इस मामले में सिंह के अलावा जीवन बीमा निगम (एलआईसी) के एजेंट आनंद चौहान, उनके सहयोगी चुन्नी लाल, जोगिंदर सिंह घाल्टा, प्रेमराज, वकामुल्ला चंद्रशेखर, लवन कुमार रोच और रामप्रकाश भाटिया भी आरोपी हैं। उन्हें भी समन जारी किया गया।
सीबीआई ने अपने आरोप-पत्र में कहा है कि मुख्यमंत्री ने अपने और अपने परिवार के सदस्यों के नाम पर 10,30,47,946.40 रुपये की संपत्ति अर्जित की है, जो उनकी आय के ज्ञात स्रोत से अधिक है। सिंह ने इस संबंध में संतोषजनक जवाब नहीं दिए हैं।
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Dharma According To Ramayana: रामायण के अनुसार धर्म क्या है? जानें इसकी खासियत
-
Principles Of Hinduism : क्या हैं हिंदू धर्म के सिद्धांत, 99% हिंदू हैं इससे अनजान
-
Akshaya Tritiya 2024: अक्षय तृतीया के दिन शुभ मुहूर्त में खरीदें सोना-चांदी, भग्योदय होने में नहीं लगेगा समय
-
Types Of Kaal Sarp Dosh: काल सर्प दोष क्या है? यहां जानें इसके प्रभाव और प्रकार के बारे में