logo-image

तेज रफ्तार बीएमडब्ल्यू ने वीरभद्र सिंह के संबंधी को कुचला

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के रिश्तेदार की शुक्रवार को मृत्यु हो गई। तेज रफ्तार बीएमडब्ल्यू कार ने उसे कुचल दिया।

Updated on: 11 Feb 2017, 10:13 AM

नई दिल्ली:

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के रिश्तेदार की शुक्रवार को मृत्यु हो गई। तेज रफ्तार बीएमडब्ल्यू कार ने उसे कुचल दिया। मुख्यमंत्री  के संबंधी एकांश सेन की पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च (पीजीआईएमईआर) में करीब 36 घंटे तक जिंदगी के लिए संघर्ष करने के बाद मौत हो गई। एकांश मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की पत्नी प्रतिभा सिंह का भतीजा था।

चंडीगढ़ के सेक्टर 9 में बीएमडब्ल्यू ने एकांश को गुरुवार की सुबह गंभीर रूप से घायल कर दिया। कार में दो युवक सवार थे। कार चलाने वाले ने वाहन को नहीं रोका और पहिए के नीचे एकांश के सिर को कुचल दिया। इसके बाद आरोपी कार के साथ मौके से फरार हो गए।

और पढ़ें:हिमाचल प्रदेश: भीषण अग्निकांड में 70 से ज्यादा घर जलकर राख

पीड़ित को उसके दोस्तों ने पीजीआईएमईआर के गहन चिकित्सा इकाई में भर्ती कराया, जहां उसे वेंटिलेटर पर रखा गया। कहा जा रहा है कि यह घटना कार में सवार एक युवक और एकांश के एक दोस्त के साथ लड़ाई के बाद हुई। यह विवाद दोस्त के घर पर हुई पार्टी के बाद हुआ था।

पुलिस ने कार में सवार दोनों युवकों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया है। इनकी पहचान हरमेहताब सिंह और बलराज रंधावा के रूप में हुई है। हरमेहताब पंजाब के एक पूर्व प्रमुख नेता का प्रपौत्र है। बीते 24 घंटे से पुलिस आरोपियों को पकड़ने के लिए पंजाब और आसपास के कई जगहों पर तलाश कर रही है।

और पढ़ें: हिमाचल प्रदेश में सड़क दुर्घटना, 5 की मौत, 5 घायल