अगर आप भी चीज और मैकरोनी के दीवाने हैं तो संभल जाए!
चीज और मैकरोनी के दीवाने बच्चों से लेकर बड़े सभी होते है। लेकिन हाल ही में आई एक रिसर्च ने इसके बारे में चौंकाने वाला खुलासा किया है।
नई दिल्ली:
चीज और मैकरोनी के दीवाने बच्चों से लेकर बड़े सभी होते है। लेकिन हाल ही में आई एक रिसर्च ने इसके बारे में चौंकाने वाला खुलासा किया है। ये रिसर्च कोलिशन फॉर सेफर फूड प्रोसेसिंग एंड पैकेजिंग और कोनसोरटियम ऑफ एन्वायरन्मेंटल हेल्थ एडवोकेसी ग्रुप ने की।
इस रिसर्च के अनुसार चीज पाउडर और मैकरोनी में फथलेट्स नामक खतरनाक कैमिकल पाया जाता है। रिसर्च के दौरान 30 चीज़ प्रॉडक्ट्स में फथलेट्स पाया गया लेकिन चीज़ पाउडर से बनी वस्तुओं में यह कुछ ज्यादा ही मात्रा में पाया गया। ये सामान्य से लगभग चार गुना ज्यादा थी।
जानकारी के मुताबिक ऑर्गेनिक लेबल के साथ बिकने वाले चीज के पैकेट में भी फथलेट्स की मात्रा ज्यादा ही पाई गई है। बता दें कि कज्यूमर प्रॉडक्ट सेफ्टी कमीशन की एक रिपोर्ट के निर्देशो के बावजूद फूड ऐंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन ने इन केमिकल्स को बैन नहीं किया है।
इसे भी पढ़ें: ऑफिस में काम के घंटे लंबे होने से पड़ सकता है दिल का दौरा
क्या होते हैं नुकसान
फथलेट्स कैमिकल से महिलाए और बच्चे सबसे ज्यादा प्रभावित होते हैं। फैथलेट्स के उच्च स्तरों से संपर्क में रहने का संबंध गर्भपात से भी हो सकता है। लड़कों में प्रजनन संबंधी विकृतियों और लड़कियों में जल्द युवावस्था का कारण बनता है।
क्यूं करते हैं फथलेट्स का इस्तेमाल
फथलेट्स का इस्तेमाल पैकेजिंग की प्लास्टिक को हल्का करने के लिए किया जाता है। इसे खाने में सीधे रूप से शामिल नहीं किया जाता। यही नहीं पैकेट पर प्रिंटिंग के लिए इस्तेमाल होने वाली स्याही में भी फथलेट्स ज्यादा मात्रा में पाया गया।
इसे भी पढ़ें: इन 6 आहारों के आयुर्वेदिक फायदे रखेंगे आपकी सेहत का ख्याल
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Kastbhanjan Hanuman Mandir: हनुमान जी से डरकर से यहां शनिदेव ने धारण किया था स्त्री रूप, जानें इस मंदिर की पौराणिक कथा
-
Hanuman Jayanti Upay: नही हो रही धन में वृद्धि और करियर में चाहिए तरक्की, तो आज जरूर करें ये उपाय
-
Power of Sanatan Dharma: सनातन धर्म की शक्ति क्या है? जानें इसका इतिहास और महत्व
-
Hanuman Jayanti 2024 Wishes: आज हनुमान जयंती की पूजा के ये हैं 3 शुभ मुहूर्त, इन शुभ संदेशों के साथ करें सबको विश