आंखों की रोशनी ठीक करने के लिए अपनाये ये 4 योग आसन
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस हर साल 21 जून को मनाया जाता है। योग दिवस मनाने का मकसद योग से दीर्घ आयु प्रदान करना है।
नई दिल्ली:
खराब लाइफस्टाइल और आदतों के चलते लोग आंखों की कमजोर होती रोशनी से परेशान है। योग , एक्सरसाइज न करना, घंटों मोबाइल, कंप्यूटर पर बैठे रहने से आंखों की रोशनी पर असर पड़ता है। अगर आप अपनी आंखों की रोशनी को ठीक और सुंदर बनाना चाहते है तो नियमित रूप से ये प्राणायाम करे। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस हर साल 21 जून को मनाया जाता है। योग दिवस मनाने का मकसद योग से दीर्घ आयु प्रदान करना है। योग भारतीय ज्ञान की पांच हजार वर्ष पुरानी शैली है। आइए जानते हैं ऐसे ही कुछ प्राणायाम और आसन जिनसे आंखों की रोशनी को तेज कर सकते है।
त्राटक आसान करने से आंखों की रोशनी और रोग ठीक होते है। इस आसन को करने के लिए आप बिना हिले-डुले, निश्चल दृष्टि और एक जगह पर बैठकर लगातार किसी एक चीज को देखते रहने को त्राटक आसन कहते है।
आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए सबसे बढ़िया आसान शवासन है। शवासन एक बहुत महत्वपूर्ण योगाभ्यास है। इसका शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक महत्व बहुत ही ज्यादा है। यह गर्दन और रीढ़ ही हड्डी के लिए काफी लाभदायक है और इसे करने से आपकी कमर भी सीधी होती है।
अनुलोम-विलोम करने से पूरे शरीर में रक्त और ऑक्सीजन का संचार होता है। शरीर तेजस्वी एवं फुर्तीला बनता है और भूख भी लगती है। प्राणायाम करने से मन को शांति मिलती है। आंखों की रोशनी ठीक करने के लिए ये आसान सबसे कारगार है।
इस आसन को shoulder stand pose भी कहा जाता है। इसे करने से दुर्बलता और शरीर की थकान दूर होती है। आंखों की रोशनी ठीक करने के लिए ये आसन लाभकारी है।
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Akshaya Tritiya 2024: 10 मई को चरम पर होंगे सोने-चांदी के रेट, ये है बड़ी वजह
-
Abrahamic Religion: दुनिया का सबसे नया धर्म अब्राहमी, जानें इसकी विशेषताएं और विवाद
-
Peeli Sarso Ke Totke: पीली सरसों के ये 5 टोटके आपको बनाएंगे मालामाल, आर्थिक तंगी होगी दूर
-
Maa Lakshmi Mantra: ये हैं मां लक्ष्मी के 5 चमत्कारी मंत्र, जपते ही सिद्ध हो जाते हैं सारे कार्य