रोज सुबह नमक का पानी पीने से होने वाले फायदे जानकर रह जाएंगे हैरान
रोज सुबह नमक का पानी पीने से कई बीमारियों से निजात मिल सकती है। तो आइए जानते हैं हर रोज नमक का पानी पीने से शरीर को क्या-क्या फायदे होते हैं।
नई दिल्ली:
क्या आप जानते है कई बार मिनरल्स की कमी से भी हमारा शरीर बीमारियों की चपेट में आ जाता है। ऐसे में ज़रूरी है कि इंसान अपने खानपान में मिनिरल्स का ख़्याल रखे। शरीर में नमक की कमी से भी कई गंभीर बीमारी हो सकती है। लेकिन अगर हर रोज़ सही मात्रा में नमक का सेवन किया जाए तो यह आपके लिए दवाई का भी काम करता है।
रोज सुबह नमक का पानी पीने से शरीर में कई तत्वों की पूर्ति की जा सकती है। रोज सुबह नमक का पानी पीने से कई बीमारियों से निजात मिल सकती है। तो आइए जानते हैं हर रोज नमक का पानी पीने से शरीर को क्या-क्या फायदे होते हैं।
हड्डियाों को मजबूत बनाने के लिए नमक का सेवन ज़रूरी
हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए भी नमक का पानी पीने से फायदा मिलता है। इससे शरीर को कैल्सियम की पूर्ति होती है और हड्डियां मजबूत होती है।
त्वचा के लिए
नमक का पानी पीने से त्वचा से जुड़ी समस्याओं को दूर किया जा सकता है। इससे मुंहासे, दाग धब्बों से आसानी से छुटकारा मिल सकता है। इसके साथ ही नमक के पानी से त्वचा में भी निखार आता है।
और पढ़ें: टूथपेस्ट, साबुन और डिटरजेंट में होते हैं मलेरिया-रोधी तत्व!
लिवर की परेशानी मिलती है मुक्ति
नमक के पानी से लिवर की समस्या को भी दूर किया जा सकता है। नमक के पानी से खराब या डैमेज लिवर सेल्स दोबारा काम करने लगती हैं। शरीर से टॉक्सिन निकालना काफी जरूरी होती है और इसके लिए भी नमक का पानी पीने से काफी फायदा पहुंचता हैं।
नींद ना आने की दिक्कत से छुटकारा
अगर आप नींद की समस्या से परेशान है तो नमक वाले पानी का सेवन करें। प्राकृतिक नमक में मौजूद मिनरल तंत्रिका तंत्र को शांत करने में मदद करता है। नमक, कोर्टिसोल और एड्रनलाईन, जैसे खतरनाक स्ट्रेस हार्मोन को कम कर रात को अच्छी नींद लाने में मदद करता है।
पाचन तंत्र के लिए
अच्छे पाचन के लिए लार ग्रंथी का सक्रिय होना बहुत जरूरी होता है और काले नमक वाला पानी मुंह में लार ग्रंथी को सक्रिय करने में मदद करता है। पेट के लिए भी नमक का पानी काफी फायदेमंद साबित होता है। वहीं पाचन क्रिया को दुरुस्त करने के लिए नमक का पानी काफी फायदा पहुंचाता है। नमक का पानी पीने से पाचन तंत्र को ठीक किया जा सकता है।
बैक्टीरिया होता है खत्म
शरीर में कई खतरनाक बीमारी फैलाने वाले बैक्टीरिया को मारने के लिए भी नमक का पानी काफी अच्छा रहता है। नमक के पानी में नेचुरल एंटी-बैक्टीरियल होता है, जिससे बैक्टीरिया को मारा जा सकता है।
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
-
Babita Kapoor Birthday: करीना के बेटों ने अपनी नानी को दिया बर्थडे सरप्राइज, देखकर आप भी कहेंगे 'क्यूट'
-
Arti Singh Bridal Shower: शादी से पहले बोल्ड हुईं Bigg Boss फेम आरती सिंह, ब्राइडल शॉवर में ढाया कहर, देखें तस्वीरें
-
Nysa Devgan Birthday: 21 साल की हुईं काजोल की लाड़ली निसा, जन्मदिन पर शेयर की तीन अनदेखी तस्वीरें
धर्म-कर्म
-
Hanuman Jayanti 2024: हनुमान जयंती पर गलती से भी न करें ये काम, बजरंगबली हो जाएंगे नाराज
-
Vastu Tips For Office Desk: ऑफिस डेस्क पर शीशा रखना शुभ या अशुभ, जानें यहां
-
Aaj Ka Panchang 20 April 2024: क्या है 20 अप्रैल 2024 का पंचांग, जानें शुभ-अशुभ मुहूर्त और राहु काल का समय
-
Akshaya Tritiya 2024: 10 मई को चरम पर होंगे सोने-चांदी के रेट, ये है बड़ी वजह