घंटों कंप्यूटर स्क्रीन पर बैठकर करते हैं काम तो ये टिप्स आपके जरूर आएगी काम
इस व्यायाम को लोग कार्यालय में आसानी से कर सकते हैं। सीढ़िया आसानी से उन्हें मिल सकती हैं और वे थोड़ा समय इस पर देकर अपनी फिटनेस बनाए रख सकते हैं।
न्यूयॉर्क:
रोजाना 10 मिनट सीढ़ियां चढ़ने से आप अपने भीतर अधिक ताजगी महसूस करेंगे। यह 50 मिलीग्राम कैफीन या सोडा की एक कैन के बराबर ऊर्जा देता है।
अमेरिका के जॉर्जिया विश्वविद्यालय के प्रोफेसर और शोध के सह लेखक पैट्रिक जे ओ कोनोर ने कहा, 'हमने पाया कि कैफीन और सीढ़ियों पर चहलकदमी करने की दोनों स्थितियों में उन्हें कैसा महसूस हुआ, इसमें ज्यादा अंतर नहीं था।'
ओ कोनोर ने कहा, 'वह व्यायाम के साथ ज्यादा ऊर्जावान और फुर्तीला महसूस करते हैं। लेकिन 50 मिलीग्राम कैफीन से उन पर ज्यादा प्रभाव नहीं दिखाई दिया।'
ये भी पढ़ें: ये 6 टिप्स अर्थ डे पर आपकी ग्रीन ट्रैवेल को बनाएंगे दिलचस्प
इस शोध का प्रकाशन पत्रिका 'साइकोलॉजी एंड बिहेवियर' में हुआ है। इसका मकसद कार्यालय के माहौल में दिक्कतों को दूर करना है, जहां कार्यालय में लोग घंटों, कंप्यूटर स्क्रीन के सामने बैठकर अपना समय व्यतीत करते हैं। लोगों के पास व्यायाम करने के लिए ज्यादा समय नहीं है।
इस शोध के लिए प्रतिभागियों को अलग-अलग रोज कैफीन के कैप्सूल या 10 मिनट सीढ़ियों पर चहलकदमी करने का मौका दिया गया।
ये भी पढ़ें: ये 6 टिप्स आपको दांतों की बीमारियों से रखेंगे दूर
ओकोनोर ने कहा कि इस व्यायाम को लोग कार्यालय में आसानी से कर सकते हैं। सीढ़िया आसानी से उन्हें मिल सकती हैं और वे थोड़ा समय इस पर देकर अपनी फिटनेस बनाए रख सकते हैं।
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Good Friday 2024: क्यों मनाया जाता है गुड फ्राइडे, जानें प्रभु यीशु के बलिदान की कहानी
-
Sheetala Ashtami 2024: कब है 2024 में शीतला अष्टमी? जानें पूजा कि विधि, शुभ मुहूर्त और महत्व
-
Chaitra Navaratri 2024: भारत ही नहीं, दुनिया के इन देशों में भी है माता के शक्तिपीठ
-
Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य के अनुसार देश का शासक कैसा होना चाहिए, जानें