logo-image

राम रहीम केस: कैसे सुलगा दिल्ली-हरियाणा, जानें कब-कब क्या हुआ

डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को पंचकुला में सीबीआई की विशेष अदालत द्वारा 2002 के बलात्कार मामले में दोषी ठहराए जाने के बाद हरियाणा, पंजाब, दिल्ली एनसीआर और राजस्थान में हिंसा भड़की गई।

Updated on: 26 Aug 2017, 10:44 AM

highlights

  • हरियाणा हिंसक प्रदर्शन में 31 लोगों की मौत हो चुकी है
  • हाई कोर्ट ने कहा कि नुकसान की भरपाई डेरा की संपत्तियों से की जाएगी
  • राम रहीम को डेरा के ही दो महिलाओं के रेप का दोषी पाया गया 

 

नई दिल्ली:

शुक्रवार को डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को सीबीआई कोर्ट ने दोषी क्या करार दिया, दिल्ली और हरियाणा आग में सुलगता देखा गया।

2002 के बलात्कार के मामले में दोषी ठहराए जाने के बाद हरियाणा, पंजाब, दिल्ली एनसीआर और राजस्थान में हिंसा भड़क गई। इस हिंसा में अब तक करीब 31 लोग मारे जा चुके हैं।

हिंसा फैलने के कुछ ही घंटों के अंदर ही 28 लोग मारे जा चुके थे। इसके बाद शुक्रवार को दिल्ली-एनसीआर में दहशत का माहौल बना रहा। हरियाणा के कई जिलों में लोगों का घर से निकलना अब तक दूभर बना हुआ है।

जानिए कैसे घटा पूरा घटनाक्रम:

1. अब तक राम रहीम के समर्थकों द्वारा किए गए हिंसक प्रदर्शन में 31 लोगों की मौत हो चुकी है और 250 से ज्यादा लोग घायल हो चुके हैं। शुक्रवार को सुनाए गए फैसले पर अदालत 28 अगस्त को राम रहीम पर सजा का एलान करेगी।

2. सीबीआई अदालत ने राम रहीम को 2002 में किए गए अनाम लिखित शिकायत के आधार पर दर्ज किए गए मामले में दोषी करार दिया। शिकायत में डेरा के ही दो महिलाओं पर बलात्कार का आरोप था।

3. हिंसा प्रदर्शन की आशंका को देखते हुए फैसले के एक दिन पहले ही राज्य में स्कूल, कॉलेज, कई ट्रेनें, इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई थी। लेकिन फैसले के बाद गुस्साए डेरा समर्थकों ने आगजनी करते हुए करते हुए 100 से अधिक वाहनों, रेलगाड़ियों, सरकारी इमारतों में आग लगा दी थी। साथ ही न्यूज चैनलों के ओबी वैन में भी तोड़- फोड़ गई।

और पढें: राम रहीम के बचाव में उतरे बीजेपी सांसद साक्षी महाराज, कहा-नुकसान के लिए कोर्ट भी जिम्मेदार

4. इससे पहले 'जेड' श्रेणी की सुरक्षा प्राप्त डेरा प्रमुख राम रहीम कई गाड़ियों के साथ पंचकुला की विशेष सीबीआई अदालत पहुंचें। अदालत द्वारा फैसला सुनाए जाने के बाद बाबा गुरमीत को हेलीकॉप्टर के जरिए रोहतक लाया गया, फिर उन्हें जिले के सुनरिया के एक जेल में रखा गया है।

5. हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने हिंसा के बाद कहा, 'चूक की पहचान की गई है और हम उचित कदम उठा रहे हैं। जिन लोगों ने कानून को अपने हाथ में लिया है, उन्हें सजा मिलेगी। इसके अलावा सरकार नुकसान का आकलन करेगी।'

6. हरियाणा के कई जिलों में धारा 144 लागू होने के बावजूद हिंसक प्रदर्शन पर लोगों ने राज्य सरकार को सीधे- सीधे दोषी ठहराया है। हालांकि मनोहर खट्टर ने इस पर कोई जवाब नहीं दिए। इसके अलावा पंजाब के कई जिलों, दिल्ली के 10 जिलों और नोएडा में भी धारा 144 लगी हुई हैं।

7. हरियाणा के डीजीपी बी एस संधु ने कहा कि 60 पुलिसकर्मी भी हिंसा में घायल हुए हैं। साथ ही प्रदर्शन कर रहे 550 लोगों को भी हिरासत में लिया गया है और प्रदर्शनकारियों के पास से कई सारे हथियार बरामद किए गए हैं।

और पढ़ें: Live: डेरा दंगाइयों की हिंसा में मरने वालों की संख्या बढ़कर हुई 31

8. पुलिस अधिकारियों ने कई जिलों में कर्फ्यू लगा रखा है। उत्तरी रेलवे 23 अगस्त से 27 अगस्त तक हरियाणा आने- जाने वाली 211 ट्रेने रद्द हो चुकी हैं। साथ ही कुछ ट्रेन के रूट में बदलाव किया गया है।

9. शुक्रवार को राज्य में हिंसा बढ़ने के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ट्वीट कर लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की। साथ ही मोदी ने कहा कि कानून- व्यवस्था की नजदीक से निगरानी की जा रही है। अधिकारियों को शांति व्यवस्था सामान्य बनाने के लिए निर्देश दिए गए हैं।

10. भारी हिंसा के बाद पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट ने सख्ती से कहा है कि हिंसा की वजह से हुए नुकसान की भरपाई डेरा की संपत्तियों से की जाएगी। साथ ही कोर्ट ने डेरा की संपत्ति की मूल्यांकन कर जब्त करने का आदेश भी दिया है।

और पढ़ें: CBI ने सृजन महिला समिति और BoB सहरसा पर FIR दर्ज की