logo-image

वीडियो: शादी समारोह में साध्वी देवा ठाकुर ने की फायरिंग, 1 महिला की मौत, 3 घायल

इस घटना में कई लोग घायल हो गए, जिसके बाद उन्हें नज़दीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया

Updated on: 15 Nov 2016, 11:52 PM

नई दिल्ली:

किसी साध्वी ने मनुष्य को जीवन दान दिया हो ऐसा तो सुना होगा आपने, लेकिन क्या कभी ऐसा सुना है कि एक साध्वी ने किसी व्यक्ति की जान ले ली हो।

जी हां ये सच है, करनाल रेलवे स्टेशन के नजदीक सावित्री मैरिज लॉन में शादी समारोह के दौरान डीजे पर डांस करते हुए साध्वी ने जमकर गोलियां चलाई। जिसमें गोलियां और छर्रे लगने से तीन लोग घायल हो गए, जबकि एक महिला ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

आप इस वीडियो में भी देख सकते हैं। पहले तो देवा ठाकुर नाम की इस साध्वी ने एक शादी सामारोह के दौरान फायरिंग की। जिसके बाद उनके साथ आये 5-6 गनमैन ने भी ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी।

इस घटना में कई लोग घायल हो गए, जिसके बाद उन्हें नज़दीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। ताज़ा जानकारी के अनुसार इस घटना में एक महिला की मौत हो गयी है जबकि तीन लोग घायल हो गए हैं।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।